Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    दक्षिण अफ्रीका: हमेशा से ही ये कहा जाता है कि, प्यार का इज़हार (Love Proposal) करने का न तो कोई समय होता है और न जगह। जब भी लगे की हमें अपना परफेक्ट पार्टनर मिल गया, तब ही उससे अपने प्यार का इज़हार कर देना चाहिए। लेकिन यह कहावत हर जगह अप्लाई नहीं होती है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में एक शख्स ने महिला को उस समय प्रोपोज़ किया, जब उसके पिता का अंतिम संस्कार (Priest proposed girl on the funeral of her father) किया जा रहा था। 

    दक्षिण अफ्रीका की एक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की मानें तो यह शख्स अंतिम संस्कार कर रहा पादरी ही था। पादरी ने महिला से उस समय उसका हाथ मांगा, जब वह अपने पिता के मृत्यु के शोक में डूबी हुई थी। इतना ही नहीं पादरी ने महिला को उसे सहारा देने की बात कही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, महिला कॉफिन में बंद पिता के शव से कुछ मीटर दूर ही बैठी थी, तभी पादरी आकर उसे प्रपोज़ कर देता है। 

    देखें वीडियो-

    Courtesy: Immaculate Sarah Ken

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला अपने मृत पिता के कॉफिन के ठीक बगल में बैठकर रो रही थी। तभी पादरी अचानक शोक में डूबी लड़की के सामने घुटने पर बैठकर उसे प्रपोज़ करता है, जिसे द्केहकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। हालांकि, वीडियो के अंत में पादरी अपनी गर्लफ्रेंड की अंगुली में रिंग पहनाता है, जिसे वह स्वीकार करती नजर आती है।

    रिपोर्ट के अनुसार, पादरी ने दुख की इस घड़ी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होने के लिए भगवान को धन्यवाद दिया। साथ ही वह कहता है कि, ‘मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रपोज करने के बाद उसे इस बड़े दुख से बाहर आने में मदद मिलेगी।’ जैसे ही पादरी ने यह वीडियो पोस्ट किया वैसे ही वह आलोचकों के निशाने पर आ गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर काफी विवाद भी हो रहा है। 

    वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘दुख की इस घड़ी में ऐसा करना गलत है। फिर चाहे आप इसे सही ठहराने की कितनी भी कोशिश करते रहें।’ वहीं एक अन्य यूजर ने इस मैरिज प्रपोजल को सभी स्तरों पर गलत ठहराया है। हालांकि, कुछ लोगों ने पादरी को सही भी कहा और लिखा, ‘वो सिर्फ इसे एक यादगार लम्हा बनाने की कोशिश कर रहा था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पादरी ने सिर्फ यह कहने की कोशिश की है कि वो अपने माता-पिता को खो चुकी है, लेकिन वो अब भी उसके साथ रहेगा।’