अजीब : एक देश जहां शादी के बाद 3 दिनों तक Toilet नहीं जा सकते दूल्हा-दुल्हन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Loading

    नई दिल्ली : पूरी दुनिया में शादी (Wedding) एक ऐसा बंधन होता है, जो बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण होता है। हर एक के लिए शादी बहुत मायने रखती है, इसलिए शादी को बहुत खास तरीके से करने के लिए हमारे पूर्वजों ने कई तरह के रीति-रिवाज बनाए है। उन सभी रस्मों के पीछे कई तरह के महत्वपूर्ण कारण भी होता है। लेकिन आज हम जिस शादी के नियम के बारे में आपको बताने जा रहे है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आईये जानते है शादी का यह अजीबोगरीब नियम…. 

    इंडोनेशिया में शादी की अजीब रस्म 

    आपको कि इंडोनेशिया (Indonesia) देश में शादी को लेकर बहुत ही अजीब रस्म (Weird Wedding) है जिसके बारे में जानकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। जी हां यहां शादी के बाद 3 दिनों तक  दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom) Toilet नहीं जा सकते। द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद ये अनोखी रस्म इंडोनेशिया के टीडॉन्ग नामक समुदाय में निभाई जाती है। इस रस्म को लेकर कई मान्यताएं हैं जिसके चलते लोग इसे निभाते हैं। इसलिए शादी के तीन दिन बाद तक नवविवाहित जोड़ा टॉयलेट नहीं जाता। 

    टॉयलेट न जाने के पीछे की वजह 

    इंडोनेशिया केटीडॉन्ग नामक समुदाय में इस रिवाज को लेकर यह मान्यता है कि शादी एक पवित्र समारोह होता है यदि वर-वधू टॉयलेट जाते हैं तो उनकी पवित्रता भंग होती है, और वे अशुद्ध हो जाते हैं। इसलिए शादी के तीन दिन तक दुल्हा-दुल्हन के टॉयलेट जाने पर पाबंदी रहती है। अगर भूलकर भी कोई नवविवाहित जोड़ा ऐसा करता है तो उसे अपशगुन मानते हैं। 

    बुरी नजर से बचना 

    इसके बारे में हम आपको और भी बताना चाहेंगे। इस अजीब रिवाज के पीछे बस यह एक ही वजह नहीं है बल्कि इस रस्म को निभाने के पीछे दूसरा कारण यह है कि नवविवाहित जोड़े को बुरी नजर से बचाना होता है। इस बिरादरी के लोगों की मान्यताओं के अनुसार, जहां पर मल त्याग किया जाता है वहां गंदगी होती है, जिसके कारण वहां पर नकारात्मक शक्तियां होती है। इस वजह से शादी के बाद तीन दिनों तक नवविवाहित जोड़ा टॉयलेट नहीं जा सकता है। 

    टूट सकता है रिश्ता 

    इस समुदाय की ऐसी अजीब मान्यता है कि अगर दुल्हा-दुल्हन शादी के तुरंत बाद शौचालय जाते हैं तो उन पर नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। जिससे उनके दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं साथ ही रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं और नवविवाहित जोड़े की शादी टूट सकती है। इसी हैरान कर देने वाली यह मान्यताओं के चलते वे इस नियम का पालन करते है। 

    नवविवाहित जोड़ा खाता है कम खाना 

    इस मान्यता का पूरी तरह पालन करने के लिए शादी के तीन दिनों तक दुल्हा-दुल्हन को कोई परेशानी न हो और वे रस्म को अच्छे से निभा सकें इसके लिए उन्हें कम खाना-पानी दिया जाता है और इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वे शौचालय न जाएं। यहां पर ये रस्म बहुत ही कड़ाई के साथ निभाई जाती है, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी न हों।