अजीब: मां-बाप खोने के बाद 40 साल से ‘बिना पानी और बिजली’ के ‘जी’ रहा ये शख्स

    Loading

    नई दिल्ली: माता-पिता भगवान ने दी हुई छत्रछाया होती है इनके छांव में हमारी जिंदगी बहुत प्यारी होती है। लेकिन अगर किसी बच्चे को मां-बाप न हो तो मानों उनकी जिंदगी में बहुत खालीपन होता है। ऐसे में कई लोग खुद को संभालते हुए अपने जिंदगी में आगे बढ़ते है तो कई लोग इस सदमें को जंदगी भर अपने जेहन में रखते है। आज एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली एक शख्स की कहानी हम आपको बता रहे है। आइये जानते है….  

    शख्स की है अलग दुनिया 

    दरअसल केन स्मिथ नाम के एक शख्स ने अपने पैरेंट्स(माता-पिता) को खो दिया था, इसका उन्हें इतना गहरा सदमा लगा की वो पिछले करीब 40 साल से दुनिया से अलग-थलग रह रहे हैं। इस वजह से वो न तो बिजली का इस्तेमाल करते हैं और ना ही पानी का प्रयोग करते हैं। आपको बता दें कि उनके लिए दुनिया पूरी तरह से अलग है। 

    74 साल के है स्मिथ 

    आपको बता दें कि यह अनोखी जिंदगी जीने वाले स्मिथ की उम्र वर्तमान में 74 साल के है।  26 साल पहले एक रात वह निकले थे तभी कुछ बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। इससे उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया और वह 23 दिन तक बेसुध पड़े रहे।  डॉक्टर्स का कहना था कि वे कभी चल या बात नहीं कर सकते हैं।

    असंभव को किया संभव 

    बीबीसी से बात करते हुए स्मिथ ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा मैं कभी रिकवर नहीं हो सकता। मैं कभी बोल नहीं  सकता। मैं कभी चल नहीं सकता हूं।  लेकिन, मैंने किया। तभी मैंने तय किया कि अब मैं किसी के ऊपर निर्भर होकर नहीं रहूंगा। बल्कि अपना रास्ता खुद तय करूंगा। कई बार ज़िंदगी के हम उस पड़ाव में आ जाते हैं, जहां सब कुछ शून्य हो जाता है। ऐसे में हमें तय करना होता है कि हम आगे बढ़ें या रुके। इंसान को मजबूत बनने के लिए संघर्ष भी बहुत जरूरी है।