अजीब: महिला टीवी एंकर ने लोगों को किया हैरान, किया चौंकाने वाला काम

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना कई तरह के हैरान कर देने वाली खबरें सामने आती है, ऐसी ही एक खबर इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है, बता दें कि एक महिला एंकर (Female TV Anchor ) ने कुछ ऐसा अजीबोगरीब कारनामा किया है, जो अब पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल इस महिला ने ऍबे चेहरे पर टैटू (Tattoo) बनवाया है और इसी चेहरे के साथ उसने प्राइम टाइम शो के दौरान न्यूज़ पढ़ी है। 

    महिला एंकर का अनोखा कारनामा 

    महिला के ये अनोखा कारनामा वाकई में इतिहास रचने वाला है, जैसे ही महिलाम के तस्वीरें सोशल मिडिया पर वायरल हुई, वैसे ही लोगों ने इस महिला पत्रकार के तस्वीर को काफी पसंद किया। इस तस्वीर को अजीब नजरियें से न देखते हुए इस बात पर जो दिया कि आखिर प्रतिनिधित्व कैसे मायने रखता है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Oriini Kaipara (@oriinz)

     

    दुनिया को किया हैरान 

    आपको बता दें कि यह अनोखी महिला पत्रकार न्यूजीलैंड (New Zealand) की रहिवासी है और इनकी उम्र  37 साल है। दरअसल महिला एंकर ओरिनी कैपारा के पास माओरी महिलाओं द्वारा गुदवाया जाने वाला एक एथनिक लोअर चिन टैटू है, जिसे मोको काउए (Moko Kauae) कहा जाता है। उसने सोमवार को शाम 6 बजे का न्यूज़ बुलेटिन ‘न्यूशब लाइव’ पढ़ा। दरअसल 37 साल की कैपारा इवनिंग शो ‘न्यूशब लाइव’ रोजाना करती हैं। उन्होंने टेलीविजन पर प्राइम टाइम न्यूज प्रस्तुत करने वाली पहली माओरी महिला बनकर इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा दी। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Oriini Kaipara (@oriinz)

     

    सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें 

    महिला एंकर ओरिनी कैपारा ने खुद कुछ तस्वीरें और क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि  वह प्राइम टाइम शो में बैठी हुई होती है, तभी शो लाइव हो जाता है। आपको बता दें कि कुछ ही सेकंड का यह वीडियो लोग बहुत पसंद कर  रहे है। कैपारा ने बताया कि डीएनए टेस्ट से पता चला कि वह 100 प्रतिशत माओरी थी, जिसके बाद 2017 में उन्होंने ऐसा टैटू बनवाया। जैसे ही महिला एंकर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, लोगों को महिला का यह अनोखा रूप बेहद पसंद आ रहा है।