(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: शादी से जुड़ें कई अजीबोगरीब मामलों मामलों के बारे में अब तक अपने सुना होगा लेकिन आज हम जिस अजीब शादी और प्रेमकहानी की बता बताने जा रहे है वह शायद आपने पहले कभी नहीं देखी या सुनी होगी। जी हां दरअसल जब शादी टूटती है और तलाक होता हैं तो अक्सर इंसान थोड़े दुःख में होता है या फिर उदास होता है, लेकिन एक महिला ऐसी है जिसने तलाक होने पर एक ग्रैंड पार्टी रखी और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी बुलाया लेकिन ऐसे में जो हुआ अब वह सुर्खियों में छा गया। आइए जानते है पूरा मामला.. 

    अनोखी लव स्टोरी

    बता दें कि तलाक की पार्टी में आए एक वेटर को महिला अपना दिल दे बैठी अब उस शख्स को 1 साल डेट करने के बाद महिला ने शख्स से शादी रचा ली। यही नहीं महिला अब अपने पति और दो बच्चों के साथ खुशहाल जीवन बिता रही है। दरअसल ये ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली गैब्रिएला लैंडोल्फी (Gabriella Landolfi) की असल जिंदगी की दास्तान है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑस्ट्रेलिया की  गैब्रिएला लैंडोल्फीअपने हमसफर से अपने पहले पति से तलाक की पार्टी में पहली बार मिली थी, जहां वो वेटर के रूप में काम करने आया था।

    इस वजह से आया महिला का दिल..

    अपने जीवन के बारे में बात करते हुए गैब्रिएला लैंडोल्फी (Gabriella Landolfi) बताती हैं कि वह अपने जीवन के हमसफर से अपने पहले पति से तलाक पार्टी में मिली थीं। जॉन पार्टी में टॉपलैस हो एक वेटर के रूप में पहुंचा था। दरअसल गैब्रिएला लैंडोल्फी  ने ही पार्टी में वेटर्स को ऐसी वेशभूषा में बुलवाया था। पार्टी में जॉन मौजूद रहा पर वहां वह गैब्रिएला लैंडोल्फी से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाया। पार्टी खत्म  करने के बाद जॉन ने गैब्रिएला लैंडोल्फी को उसका हालचाल पूछने के लिए मैसेज किया। जिसके बाद धीरे-धीरे बातचीत मुलाकात और फिर प्यार में बदल  गई और अब शादी के मुकाम पर पहुंच गई। 

    1 साल बाद वेटर से की शादी

    ऐसे में पहली शादी में पति से अलग हो चुकी गैब्रिएला लैंडोल्फी जॉन से मिलने लगी थी। करीब 1 साल बाद जॉन ने गैब्रिएला को मेलबर्न में रायल्टो टॉवर में प्रपोज किया। प्रपोजल को गैब्रिएला लैंडोल्फी ठुकरा ना सकी और उसने भी शादी के लिए हां बोल दिया। दोनों ने ही आपसी सहमति से शादी भी कर ली। अब गैब्रिएला लैंडोल्फी (Gabriella Landolfi) अपने दूसरे पति जॉन जो उन्हें वेटर के रूप में मिला था, के साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रही हैं। गैब्रिएला लैंडोल्फी  ने साल 2020 में जॉन से अपने बच्चे को जन्म दिया है। अब यह कहने बहुत वायरल हो रही है।