File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है विवाह ये बहुत पवित्र बंधन होता है और ये केवल दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों का होता है। शादी में दो परिवार एक साथ आते हैं, नए रिश्ते जुड़ते है। शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा होता है। क्योंकि इस घटना के बाद लड़कियों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है, नई खुशियां आती है नए लोग जीवन से जुड़ जाते है, वैसे ही शादी के बाद की पहली रात नवविवाहित जोड़े के लिए बेहद खास होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां शादी की पहली रात दुल्हन अपने मां के साथ सोती है। 

    शादी की पहली रात… 

    जी हां आपको बता दें कि कुछ अफ्रीकी जनजातियों में शादी की पहली रात को लेकर एक अलग रिवाज है। यहां दुल्हन की मां भी शादी की पहली रात नवविवाहित जोड़े के साथ ही सोती है। यह सुनने और पढ़ने में थोड़ा अजीब है लेकिन यही सच है। जाहिर सी बात है लोग अलग, संस्कृति अलग होती है तो रीति रिवाज भी अलग-अलग होते है। शादी के बाद पहली रात के लिए अलग-अलग संस्कृतियों में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। 

    असल में कुछ और… 

    जैसा कि हम देखते है कि फिल्में और टीवी सीरियल इस रात को रोमांटिक बना देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि हकीकत में हालात ऐसे नहीं होते। अक्सर इस रात दोनों एक-दूसरे को समझने, एक-दूसरे से बातें करने में वक्त बिताते हैं। वही शादी के की पहली रात को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। आइए जानते है अफ्रीका के इस अजीबोगरीब रिवाज के बारे में 

    अफ्रीका की अजीब प्रथा 

    ज्ञात हो कि भारतीय संस्कृति में कई जगहों पर शादी के बाद कुछ समय तक पति-पत्नी को एक साथ सोने की इजाजत नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि सबसे अजीब रिवाज अफ्रीका के कुछ हिस्सों में है। जी हां दरअसल यहां शादी के इस खास रात में दुल्हन की मां उसके साथ सोती है। जो सुनने में भी बहुत अजीब है।

    आपको बता दें कि अफ्रीका के कई जगह लोग ऐसे है कि वे अभी भी अपनी पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। अधिकांश जनजातियां वहां रहती हैं जो जीवन के प्रत्येक चरण में विभिन्न रीति-रिवाजों, प्रथाओं, परंपराओं का पालन करती हैं। उनमें से कई आज भी इन रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करते हैं। ऐसी ही परंपरा अफ्रीका के कुछ गांवों में पाई जाती है, जो शादी से जुड़ी हुई है।

    इसलिए नविवाहित जोड़े के साथ सोती है दुल्हन की मां 

    दरअसल यहां चौंकाने वाली बात ये है कि  यहां जब शादी के बाद पहली रात पति-पत्नी की होती है, तो उस रात दुल्हन की मां भी उनके साथ होती है। यानी शादी की पहली रात दुल्हन की मां भी अपने कमरे में नवविवाहित जोड़े के साथ सोती है। यदि संबंधित दुल्हन की मां नहीं है, तो परिवार की सबसे बड़ी महिला उसके साथ सोती है। इस तरह का अजीब रिवाज यहां होता है। 

    इस समय बुढ़िया उस रात दूल्हा-दुल्हन को सुखी वैवाहिक जीवन के कुछ मूल मंत्र देती है, और दुल्हन को बताती है कि उस रात क्या करना है। साथ ही, अगली सुबह, वह बाकी परिवार को बताती है कि नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी की अच्छी शुरुआत की है। इस तरह की चौंकाने वाली और अजीबोगरीब प्रथा यहां निभाई जाती है।