(Image-Twitter-@avnishmishra16)
(Image-Twitter-@avnishmishra16)

    Loading

    नई दिल्ली: कहते है ना प्यार अंधा होता है। जब इंसान के ऊपर प्यार परवान चढ़ता है तो ना ही उम्र देखी जाती है और नाही रंग देखा जाता है। कुछ ऐसा ही एक अजीबोगरीब प्यार से जुड़ा मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। हमेशा से कहा आजाता है कि किसी भी इंसान के लिए शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसे लेकर बेहद सोच समझकर फैसला लेना होता है, सही जीवन साथी चुनना होता है, हालांकि जब प्यार का मामला तो तो शादी को लेकर कुछ सोचा नहीं जाता यहां सिर्फ दिल की सुनी जाती है, कुछ ऐसा ही इस वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है।

    अजीबोगरीब दास्तां

    हमेशा से कहा जाता है कि शादी के फैसले को बहुत सोच समझकर लेना चाहिए। हालांकि दिल मिले तो ना उम्र के फासले मायने रखते हैं ना शक्ल सूरत। इस तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आपको यही देखने को मिलेगा  जी हां आपको बता दें की इस पोस्ट में हम आपके लिए एक सबसे अलग वीडियो दिखाने जा रहे हैं। शादी के इस वीडियो में 21 साल के एक लड़के ने 52 साल के एक लड़के से शादी कर ली, जिसे सुनकर हर कोई दंग है, फ़िलहाल इस जोड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

    नवविवाहित जोड़े ने कहा…. 

    तेजी से वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का कह रहा है कि शादी कर ली है मैंने। प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इंसान का दिल देखा जाता है, दिल अच्छा तो सब अच्छा। वहीं 52 साल की दुल्हन कह रही है, मुझे इन पर पूरा भरोसा है। 3 साल तक मैंने इन्हें देखा है। ऐसे में अब इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने काफी सारे कमेंट किए हैं, जिस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है।

     

    लोगों ने किए कमेंट्स

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक ने लिखा है, शर्म नहीं आई मां के बराबर महिला से शादी करते हुए। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा, बेटियां अब बेटों के बराबर हैं। जब आदमी बेटी के बराबर से शादी कर सकता है तो औरत अपने बेटे के बराबर से क्यों नही कर सकती??? सब कुछ जायज है अब इस कलयुग में। इस तरह लोगों ने इस वीडियो पर अपनी राय दी है।