अजीब : मोबाइल की स्क्रीन ने बचाई शख्स की जान, जाने क्या है पूरा मामला

    Loading

    नई दिल्ली : कहा जाता है वक्त से पहले ना मौत आती है और नाही जन्म होता है। जी हां ब्राजील से एक इसी घटना सामने आयी है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे। जिस वक्त इंसान की मौत लिखी होती है, वो उसी वक्त जाता है। चाहे फिर रास्ते में कितने भी बड़े संकट क्यों न आएं। दरसल एक शख्स की जान किसी इंसान ने नहीं बल्कि उसके मोबाइल ( Mobile) के स्क्रीन ने बचाई है। आईये जानते है क्या है पूरा मामला….. 

    मोबाइल स्क्रीन ने बचाई जान 

    यह घटना ब्राजील की है, जहां एक शख्स पर लुटेरों ने गोली चला दी थी। अब आप आपको भी सवाल आया होगा की अब इस शख्स का क्या हर्ष हुआ होगा? आपको बता दें कि उस शख्स की जान किसी और ने नहीं बल्कि उसके मोबाइल स्क्रीन ने बचाई है। आपको बता दें कि इस घटना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। जिसमें साफ तोर पर दिख रहा है की किस तरह मोबाइल स्क्रीन ने उसकी जान बचाई है। 

    बच गई जान 

    यह घटना ब्राजील के एक शहर पेट्रोलिना की है। डेली मेल के रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स को लुटेरों ने गोली मार दी और पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गए। शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पाया कि पीड़ित के कूल्हे पर गोली से थोड़ी सी खरोंच आई है। लेकिन वे यह जानकार हैरान रह गए कि गोली शख्स के शरीर में नहीं गई।

    मोबाइल बना हथियार 

    रिपोर्ट के मुताबिक शख्स पर हुए हमले के बाद सबको यही लगा कि उसे गोली लग चुकी है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। शख्स के मोबाइल फोन ने ढाल की तरह काम करते हुए बुलेट को रोक लिया था। बताया गया कि जब गोली चलाई गई तो वह सीधा मोबाइल के स्क्रीन पर लगी और वहां से तिरछाकर गोली छिटक गई। इसी वजह से गोली शख्स को नहीं लगी।

    डॉक्टर ने शेयर किये तस्वीरें 

    आपको बता दें कि जिस अस्पताल में शख्स को भर्ती कराया गया उसके डॉक्टर ने उसके मोबाइल की तस्वीरें और घटना की जानकारी ट्विटर पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि गोली लगने के बाद शख्स को भर्ती कराया गया था। किस्मत से गोली उसके फोन में ही अटक गई। डॉक्टर ने पुष्टि की कि मामूली चोट के साथ दर्द था। 

    लोग रह गए दंग 

    हालांकि अब वह शख्स सही सलामत है। फिलहाल शख्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस शख्स की कहानी जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग हैरान रह गए। लोगों ने बताया कि यह कहानी तो पूरी तरह फिल्मी लग रही है। किसी ने मोबाइल बनाने वाली कंपनी की भी तारीफ की। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि उस शख्स पर गोली बदमाशों ने इसलिए चलाई क्योंकि वहां डकैती हो रही थी।