अजीब: भूत बनी लोगों के बीच रहती थी लड़की, सच्चाई पता चलने पर लोग रह गए हैरान

    Loading

    नई दिल्ली: विश्व में कई लोग ऐसे होते है, जो अपनी असली पहचान छिपाकर रखते है और एक नई पहचान के साथ दुनिया में जीते है। इसके लिए वो अपने आपको पूरी तरह बदल देते है। जी हां इन दिनों एक इसी ही लड़की लोगों के चर्चा का विषय बानी हुई है। जी हां आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन एक ऐसी लड़की है जो अपनी असली रूप को दुनिया से छिपाकर रखती है। 

    इस लड़की ने दुनिया को तब हैरान कर दिया जब इसने अपनी असली खूबसूरती को छिपाकर दुनिया के सामने भूत बनकर रहने लगी। बता दें कि इस लड़की ने अपना पूरा हुलिया मेकअप के जरिए पूरी तरह बदल दिया। 

    भूतों जैसा रहना था पसंद 

    दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्डन बोवी नाम के इस लड़की को बचपन से ही ‘घोस्ट’ लुक बेहद पसंद था। हैरानी की बात तो यह है कि वह कभी भी एक नॉर्मल लुक में नहीं रही।  बता दें कि जॉर्डन बोवी मिनिसोटा (Minnesota, US) में रहने वाली है। ये लड़की हमेशा ही काले-अजीबोगरीब मेकअप (Weird Make Up) के साथ अपनी जिंदगी जी रही थी। एक दिन उसने जब अपना लुक बदलकर सामान्य लड़कियों की तरह किया, तो उसे देखने वालों के होश ही उड़ गए। उनकी आंखें इस लड़की को देख खुली की खुली रह गई। 

    अब दिखती है इतनी सुंदर 

    बता दें कि 27 साल की  जॉर्डन (Jordan) ने अपना लुक बदलने के लिए एक मेकअप आर्टिस्ट की मदद ली। लड़की ने मेकअप के ज़रिये अपने सभी टैटू अच्छी तरह ढक दिए। इसके बाद जॉर्डन ने बेहद सुंदर ड्रेस पहनी, जो ग्लिटर्स वाली पार्टी ड्रेस थी। वहीं इस बार उनका हेयरस्टाइल भी बाकी लड़कियों जैसा था। इसके बाद जब जॉर्डन अपने लोगों के सामने पहुंची तो वे उसे पहचान तक नहीं पाए। जॉर्डन अपने असल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मानों एकदम परी जैसी। जॉर्डन की इस खूबसूरती को देख सभी लोग दंग रह गए। 

    मंगेतर ने नहीं पहचाना 

    बदले हुए लुक के बारे में बात करते हुए जॉर्डन का कहना है कि अपने इस लुक को देखकर वो खुद हैरत में पड़ गई। जॉर्डन बताती हैं कि वे पहले से बिल्कुल अलग लग रही थीं। दरअसल जॉर्डन बचपन (Childhood) से ही अजीब लुक में रहा करती थी, ऐसे में उसे अपना वो रूप भी अब सही से याद नहीं रहा था।

    इतना ही नहीं बल्कि यहां तक कि जॉर्डन के मंगेतर मैट लिंडनर भी उन्हें देखकर यकीन नहीं कर पाए कि ये वही लड़की है। जो देखने में एकदम अजीब लगती थी। जॉर्डन ने खुदको कुछ इस तरह बदल दिया की उसकी असल खूबसूरती देखकर उसका मंगेतर भी उसे पहचान नहीं पाया।