
नई दिल्ली: समुद्री जीवों के बारे में बात की जाए तो इनमे महत्वपूर्ण होती है मछलियां। वैसे समुद्र के भीतर ऐसे कई जीव है जिसके बारे में हम जानते तक नहीं है, लेकिन मछली हम सभी के लिए आम है। समुद्र की दुनिया बेहद अनोखी है। समुद्र से कई बार ऐसे जीव बाहर आते है, जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते। जी हां कुछ ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…
दरअसल यह घटना आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम की है जहां, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि मछुआरों के जाल में दुनिया की सबसे बड़ी मछली फंस गई। इस मछली के फंसने की किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। इस सबसे बड़े आकर वाली मछली को देखकर सब हैरान है। लेकिन भी इस विशालकाय मछली को देखा वह हैरान रह गया। हालांकि, बाद में उस मछली को दोबारा समुद्र के अंदर छोड़ दिया गया है। जहां वो अपना जीवन जी सकती है।
जानकारी के मुताबिक, आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के तांताडी समुद्र तट पर मछली पकड़ने के लिए कुछ मछुआरे पहुंचे थे। लेकिन, जाल में ऐसी मछली फंस गई जिसे देखकर सब हैरान रह गए, सबके होश उड़ गए। डीएफओ अनंत शंकर का कहना है कि जाल में जो मछली फंसी वो एक व्हेल शार्क थी, जो आकर में बेहद बड़ी थी जोड़े देख सब देखते ही रह गए।
Andhra Pradesh | A whale shark, which was found entangled in the fishing net on Thanthadi beach in Visakhapatnam, was pushed back into the ocean today and the shark successfully swam into the depths of the ocean: District Forest Officer pic.twitter.com/b4csj7FpmY
— ANI (@ANI) December 22, 2021
आपको बता दें कि ये दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। हालांकि, आपको बता दें कि ये मछली बेहद दुर्लभ है। इस मछली की संख्या ना के बराबर है। डीएफओ का कहना है कि काफी सोच-विचार के बाद दो टन की मछली को वापस जीवित समुद्र में छोड़ दिया गया। लेकिन, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस मछली की पूरी सच्चाई क्या है और कहां से आई होगी?
दुनिया की सबसे बड़ी मछली
डीएफओ अनंत शंकर ने बताया कि मछली की तस्वीर को मालदीव व्हेल शार्क अनुसंधान के साथ शेयर की गई है। इससे हमें इसके बारे में और बेहतर जानकारी मिलेगी। हालांकि, शार्क के कारण जिन मछुआरों की अन्य मछली बर्बाद हुई है उसके बदले उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। लेकिन, अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह की मछली नहीं देखी थी। अब देखना ये है कि इस मछली को लेकर और ज्यादा जानकारी कब तक आती है? इस मछली को देखकर सभी चौंक रहे है।