(Image-Twitter-@TheFigen)
(Image-Twitter-@TheFigen)

    Loading

    नई दिल्ली: देश हो या विदेश हर जगह लड़कियों को कई बुरी नजरों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब दौर बदल चूका है, पहले जहां लड़कियां डरी सहमी सी रहती थी लेकिन आज के दौर में वे खुद अपनी सुरक्षा करने लगी, इसका ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़के एक लड़की को चारों तरफ से घेर लेते हैं और परेशान करने लगते हैं, लेकिन लड़की ने इस दौरान बिना डरे उन सभी का पिट-पिट कर बुरा हाल कर दिया है, वीडियो देख आपको भी नारी शक्ति के दर्शन हो जाएंगे..

    कई लड़कों ने लड़की को घेरा

    जैसा की हमने आपको बताया सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बहादुर लड़की को परेशान करने वाले और धमकाने वाले 6 लड़कों को पीटते हुए दिख रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में 6 लोग एक सुनसान सड़क पर एक लड़की को घेरते और परेशान करते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो किस जगह का है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

    लड़की ने लड़कों को यूं चटाई धूल

    लड़कों के परेशां करने पर लड़की जो करती है उसे पूरी दुनिया वीडियो के जरिए देखते ही रह गई। जी हां लड़की फिर उन लड़कों से लड़ती है और फ्लाइंग किक के साथ कुछ मार्शल आर्ट मूव्स से उन्हें जमीन पर पटक देती है। वह सभी 6 लड़कों को एक-एक करके अपने पैरों से लात मारती है और नीचे गिरा देती है। बता दें कि 25 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर ‘द फिगेन’ अकाउंट से साथ पोस्ट किया है, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत देखा जा रहा है।

     

    वीडियो देखकर लोगों ने किये कमेंट्स

    आपको बता दें कि उन्होंने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ‘लड़की के साथ खिलवाड़ मत करो! हियाआआ!’ बता दें कि वायरल वीडियो को अब तक 35 लाख व्यूज और 9000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। जैसा कि वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक सीसीटीवी फुटेज है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स लड़की के बहादुरी की दाद  दे रहे है। वही कई लोगों ने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि महिलाओं को हर रोज इतना कुछ करना पड़ता है। एक यूजर ने लिखा, ‘किसी भी लड़की को इससे नहीं जूझना चाहिए। अपने बेटों को सिखाओ कि यह कभी ठीक नहीं होता।’ वही एक दूसरे ने लिखा, ‘निंजा का असली उदाहरण।’ अब यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।