हैरतअंगेज: बच्ची के साथ खेल रहा 20 फीट का अजगर और फिर… देखें- खौफनाक विडियो

    Loading

    नई दिल्ली: जहां सांप की बात करें तो अच्छे-अच्छे के पसीने छूट जाते है, वही अगर किसी के सामने बड़ा अजगर आ जाएं तो इंसान जगह पर ही बेहोश हो जायेगा।लेकिन इन दिनों सोशल मिडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटी से बच्ची एक विशालकाय अजगर के साथ खेलते हुए दिख रही है। आइए जानते है पूरी खबर…. 

    वायरल हो रहा वीडियो 

    दरअसल सोशल मीडिया पर बच्ची का यह वीडियो लोगों को काफी चौंका रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक 6-7 साल की बच्ची 20 फीट से ज्यादा बड़े और भारी-भरकम अजगर के साथ खेलती दिख रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वैसे तो छोटे बच्चों के लिए कहा जाता है कि जानवरों और खूंखार चीजों को देखकर वह जल्दी डर जाते हैं, लेकिन यह वीडियो इस बात को पूरी तरह गलत साबित कर रहा है। जिस तरह ये बच्ची उस अजगर के साथ खेल रही है वाकई में ऐसा नजारा बेहद दुर्लभ है। 

    अजगर के साथ खेल रही बच्ची 

    वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक 6-7 साल की बच्ची बैठी हुई है, तभी उसके सामने एक 20-22 फीट का अजगर आ जाता है। ऐसा अजगर अगर आपके सामने आ जाए तो आपकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाए। लेकिन बच्ची बिल्कुल भी नहीं डरती है और इसके आगे जो होता है उसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची अजगर को देखकर थोड़ा सा भी डरती नहीं है, बल्कि वो बेखौफ हो कर इतने बढ़ अजगर के साथ खेल रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

     

     

    बच्ची को देख अजगर करता है कुछ ऐसा 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्ची उस अजगर को डरने के बजाय उसका रास्ता रोक लेती है और उसके आगे खड़ी हो जाती है।  दूसरी तरफ अजगर भी उस बच्ची के हौसले के आगे पस्त दिखाई देता है और बच्ची को कुछ करता नहीं बल्कि अपना रास्ता बदलकर दूसरी तरफ जाने लगता है। इसके बाद बच्ची आगे बढ़कर उसके साथ खेलने लगती है और उसके ऊपर लेट जाती है।

    बच्ची का यह अंदाज लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर लोग बच्ची की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snake._.world नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग इस विडियो को बहुत पसंद कर रहे है।