हैरतअंगेज : खतरनाक eel से भिड़ा मगरमच्छ, दोनों की हुई मौत, देखें- वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : अक्सर ऐसा हो जाता है कि जंगली जानवर अपनी भूख मिटाने के लिए खुद कुछ ऐसा खा लेते है जिससे वे मौत को दावत दे देते है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में आप देख सकते है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक मगरमच्छ (Crocodile) और ईल ( eel) का हैरान करने वाला वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसको देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। 

    आप इस वीडियो में देख सकते है की मगरमच्छ ने इलेक्ट्रिक शॉक पैदा करने वाली ईल मछली को अपने जबड़े में दबोचा है। इसके बाद जो होता है वह बेहद चौंकाने देने वाला है। इसका नतीजा ये होता है की इसके बाद दोनों की मौत हो जाती है। 

     

    आपको बता दें कि ईल करीब 860V का इलेक्ट्रिक शॉक पैदा करता है। ईल मगरमच्छ को इलेक्ट्रॉक्यूट करता है और उसके जबड़े को ब्लॉक करता है। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की मौत हो जाती है। इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए है।