Photo- Twitter,
Colleen Reeves
Photo- Twitter, Colleen Reeves

    Loading

    नई दिल्ली : हमेशा हमारे बड़े बुजुर्ग बताते है कि हर जगह मनमुटाव नहीं रखा करते, हर जगह गीले-शिकवे याद नहीं रखना चाहिए। आपकी किसी से भला कितनी ही बड़ी दुश्मनी क्यों न हों, लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती है जहां आपको समझदारी दिखानी जरुरी होती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो हैरान रह जायेंगे आखिर कोई शख्स ऐसा कैसे कर सकता है। आईये जानते है इस वीडियो की पूरी कहानी क्या है……… 

    वीडियो को 1 करोड़ लोग देख चुके है। 

    दरअसल इस वायरल वीडियो में एक लड़की अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल हुई एक महिला को वहां से जाने के लिए कहती है। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को अबतक 1 करोड़ बार देखा गया है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मिडिया पर पोस्ट किया गया वैसे ही लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगें। कई लोगों ने इस लड़की का समर्थन किया तो कई लोगों ने लड़की के इस बुरे बर्ताव का विरोध किया है। 

    कार एक्सीडेंट में हुई थी बहन की मृत्यु 

    इस लड़की का नाम जैस्मीन है, इस लड़की ने अपने फॉलोवर्स के लिए अपने ट्विटर अकाउंट @Jazzklassykushco पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि जैस्मीन अपनी बहन अरियाना के अंतिम संस्कार में भाषण दे रही है। जैस्मीन की बहन की मृत्यु एक कार एक्सीडेंट में हुई थी।<

     

     

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैस्मीन अंतिम संस्कार में मौजूद एक महिला को वहां से चले जाने के लिए कहती है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस लोगों ने यह वीडियो देखा उन्होंने इस घटना को अपमानजनक व्यवहार कहां है। 

    नकली दोस्त न आए तो बेहतर 

    अंतिम संस्कार में जैस्मीन एक है कि, एरियाना (मृतक महिला) ‘उसे पसंद भी नहीं करती थी’ क्योंकि वो एक नकली दोस्त थी। इसलिए उसे इस जगह से चले जाना चाहिए। जैस्मीन इसके बाद कहती है, वह आपको पसंद नहीं करती थी। आप उसकी कर्जदार हैं और मैंने यह भी नहीं देखा कि आपने मेरी बहन के अंतिम संस्कार में किसी तरह का सपोर्ट किया हो। इसलिए आप यहां मौजूद रहने के लिए अयोग्य हैं। “आप यहां से जा सकती हैं।