हैरतअंगेज : शिकारियों ने 13 फुट लंबे मगरमच्छ का पेट चीरा, अंदर से निकला हजारों साल पुराना तीर

    Loading

    नई दिल्ली : हम सब जानते है मगरमच्छ कोई आम पालतू जानवर नहीं बल्कि बेहद क्रूर और खतरनाक होता है। यह जंगली जानवर भूक लगी तो आस पास दिखे किसी भी चीज को खा जाते है चाहे फिर कोई इंसान हो या और कोई चीज। जो मिला वो ये खा जाते है ऐसे में उन्हें बेहद परेशानी हो जाती है। अक्सर पेट भरने के चक्कर में जानवर ऐसा कुछ खा जाते है जो उनके पेट में नहीं पचती। एक मगरमच्छ के पेट से ऐसी ही एक चीज मिली है जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे। 

    एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इस मगरमच्छ का जब पेट फाड़ा गया तो उसमे से एक तीर का सिरा और एक औजार मिला। आपको बता दें कि शेन स्मिथ ये एक शिकारी है और ये बड़े जानवरों की चीरफाड़ करते है।

    उनका काम है कि जानवरों की चीरफाड़ के बाद उनके शरीर के अंगो को अलग- अलग सामान बनाएं में इस्तेमाल करते है। शेन सिम्थ के पास जॉन हैमिल्टन नाम के एक और शिकारी मगरमच्छ लेकर पहुंचे थे। उसके बाद इस मगरमच्छ की चिरड़फाड़ किया गया। 

    चीरफाड़ के बाद मगरमच्छ के पेट से शेन को एक तीर का सिरा और एक प्लूमेट मिला। पहली नजर में ये सब देखकर सेन ने अंदाजा लगाया कि मगरमच्छ को भूक लगने की वजह से उसने यह औजार खाएं होंगे लेकिन जब सिरा जांच के लिए भेजा गया और जो बात सामने आयी इसे जानकार शेन हैरान रह गए।

    दरसल मगरमच्छ के पेट से जो सिरा निकला वो 5-6 हजार साल पुराना था। शेन के प्रोसेसिंग प्लांट ने इस मगरमच्छ की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।