हैरतअंगेज : शख्स ने सांप को पानी पिलाया और नहलाया, वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

    Loading

    नई दिल्ली : रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो आते है, जिसे देखकर हम चौंक जाते है। कई ऐसे वीडियो होते है जो पशु प्रेमी होते है और वे अपनी जान जोखिम में डालकर प्राणियों की मदद करते है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सांप  हुए दिख रहा है। इस वायरल वीडियो में सांप को एक शख्स पानी पीला रहा है और नहला रहा है। 

    आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को 33 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। साथ ही इस वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट्स किये है। ये यूजर ने कमेंट में लिखा है, ” कम से काम किसी ने जानवर को समझने की कोशिश की।” 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sachin Sharma (@helicopter_yatra_)

     

    सोशल मीडिया पर इस तरह के जानवरों के वीडियो बहुत पसंद किये जाते है। ऐसे ही एक वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हो रहा था जिसमे एक शख्स सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सांप फन खोलकर उस शख्स के सामने डटा रहा।