Bride
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: जहां किसी लड़की के शादी की बात होती है तो उसके लिए वह दिन सबसे खास होता है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक दुल्हन ने सबका ध्यान खींचा है। दरअसल दुल्हन अपनी इस हरकत से चर्चा में आ गई है और उसका वीडियो भी सामने आ गया है। एक घटना ऐसी सामने आई है कि एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन बिना हॉल में जाए सीधे कॉलेज चली गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में… 

    शादी के दिन प्रैक्टिकल एग्जाम 

    जैसा कि वायरल वीडियो में एक युवती दुल्हन के वेश में कार में नजर आ रही है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी विवाह स्थल पर जा रही हैं। लेकिन तभी कुछ अलग ही होता है। ऐसा लगता है कि वह मैरिज हॉल में न जाकर सीधे कॉलेज चली गई। एक युवती शादी से पहले प्रैक्टिकल एग्जाम देती नजर आ रही है। दुल्हन एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है, जो प्रैक्टिकल के दौरान अपनी शादी के दिन परीक्षा केंद्र पर सबसे पहले पहुंचती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

    तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 

    दुल्हन के इस अनोखे अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है और यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है और वीडियो को ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल रहे हैं। इस वीडियो को _grus_girls_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🅰🅳🅷🅸_🅰🅻🅼🅰💓 (@_grus_girls_)

    वीडियो से मिली सिख 

    इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। शादी में दूल्हा-दुल्हन के बेटे के ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं। कई फनी वीडियोज, फनी, अजीबोगरीब वीडियोज देखे जा सकते हैं। लेकिन इस वीडियो को देखकर कई लोगों को काम करने की प्रेरणा मिली है और सीख रहे हैं कि किसी भी स्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।