
उत्तर प्रदेश: आये दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते है। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां लड़की ने दूल्हे (Groom) को उसके नजर कमजोर होने के कारण शादी के लिए मना कर दिया। शादी (Wedding) में दुल्हन (Bride) पक्ष और दूल्हा पक्ष दोनों मिलकर शादी की कई तैयारियां करते है। शादी दो लोगों के साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है।
ऐसे में शादी के कुछ दिन पहले दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले के बारे में एएनआई ने ट्वीट कर सुचना दी है कि औरैया जिले में दूल्हे की नजर कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
उत्तर प्रदेश: औरैया ज़िले में दूल्हे की नज़र कमजोर होने की वजह से दुल्हन ने शादी करने से मना किया। लड़की के पिता ने बताया, “मुझे क़रीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। FIR दर्ज कराई है, पुलिस ने अब तक कुछ कार्रवाई नहीं की है।” (24.6.21) pic.twitter.com/65TNVDvQxl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2021
वहीं इस मामले पर दुल्हन का कहना है कि उनके माता-पिता को धोखे में रखा गया। उन्हें यह नहीं बताया गया कि लड़के की आंखों में कोई दिक्कत है। बारात के दिन पता चला कि चश्मा हटा दें तो वो बिल्कुल नहीं चल पाएगा। जो खर्चा हुआ है और सामान गया है वो वापस मिले। दुल्हन के परिवार वाले अपने शादी में खर्च किये गए पैसे और दूल्हे को उन्होंने जो सामान भेजे है, वह वापस चाहते है।