(Image-Instagram)
(Image-Instagram)

    Loading

    नई दिल्ली: वैसे तो सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हम कई तरह के वीडियो देखते रहते है, लेकिन आज जिस वीडियो की हम बात कर रहे है वह बहुत ही क्यूट (Cute Video) है, जिसे देख आपका भी दिन बन जाएगा। जी हां बचपन में हम सब बच्चे अक्सर कहा करते थे कि हम अपने मम्मी पापा के शदी में मौजूद थे, लेकिन यह हमारा बचपना होता था, वास्तव में ऐसा नहीं था। लेकिन आज एक ऐसे खुशनसीब बच्चे के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसने अपने माता-पिता की शादी में हाजिरी लगाई। 

    मां की साहड़ी में पहुंचा बच्चा 

    बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे लड़के को अपनी मां (दुल्हन) के पास दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते है कि अपनी शादी के दिन दुल्हन तैयार होकर गैलरी से मेहमानों की तरफ आ रही होती है, तभी उसने अपने बेटे को पास आते हुए देखा। यह क्यूट वीडियो  लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो क्लिप में एक लड़के को दिखाया गया है, जो अपनी मां की शादी में रिंग बियरर था, अपनी मां के पास दौड़ता हुआ आया इसके बाद नजारा बहुत ही प्यारा था। 

    दुल्हन बनी मां को देख दौड़ पड़ा बेटा 

    खूबसूरत स्ट्रैपलेस सफेद शादी की पोशाक में सजी दुल्हन अपने बेटे को इस खास मौके पर सामने देखती है तो इमोशनल हो जाती है और उसके आंखों में आंसू आ जाते हैं। दुल्हन के लिए यह पल उसे भावुक कर देता है। वह फिर अपने बेटे का हाथ पकड़ती है और आगे की ओर बढ़ने लगती है, तभी दूसरी तरफ, लड़के का पिता उसका हाथ पकड़ता है और साथ चलने लगता है। यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘मैंने इसे कम से कम 20 बार देखा है, हे भगवान, कितना प्यारा पल है!’ एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि रिंग बियरर के पास एक अच्छा प्लान था।’ इस तरह लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Good News Correspondent (@goodnewscorrespondent)

    तेजी से वायरल हुआ वीडियो

    इतना ही नहीं बल्कि कई लोग वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इमोशनल होकर सिर्फ दिल वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम पर पेज गुड न्यूज कॉरेस्पोंडेंट द्वारा कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा, ‘हे मॉम’, प्यारे से बच्चे ने अपनी मां को दुल्हन की ड्रेस में आते हुए देखकर खुश हो गया। बाकी आप क्यूट वीडियो में देख सकते हैं कि आगे क्या हुआ।’ वीडियो को 50 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘ये है प्योर मासूमियत और प्यार।’ वीडियो देख आपका भी दिन बन जायेगा।