हवा में यूं उछली कार, फिर भी बाल-बाल बची ड्राइवर की जान, देखे खौफनाक वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: एक्सीडेंट के कई सारे वीडियो अब तक आपने देखे होंगे, लेकीन आज हम जिस एक्सीडेंट के वीडियो की बात कर रहे है उसे देख आपके होश उड़ जायेंगे। दरअसल इन दिनों सोशल मिडिया पर सड़क दुर्घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने में बहुत खतरनाक है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कार का बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट होता है। जी हां दरअसल ये वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

    वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी के किनारे से एक तेज रफ्तार कार आ रही है। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और पहाड़ी के किनारे पर उसका पहिया पड़ता है। इससे वह कार कई फीट ऊपर हवा में उड़ जाती है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 𝐒𝐔𝐕𝐂𝐋𝐔𝐁𝟎𝟕 (@suvclub_07)

    जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं कि कार हवा में पलटने के बाद एक बार फिर से सड़क पर आ जाती है। इसके बाद वह पहले की तरह आगे चलती चली जाती है। अच्छी बात यह रही कि कार सही सलामत सड़क पर सीधी ही गिरती है। अगर कार पहाड़ी के नीचे चली जाती तो ड्राइवर का बचना नामुमकिन था। लकिन इतने खौफनाक मंजर के बाद भी ड्राइवर बच गया। 

    इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान करके रख दिया है। दिल दहला देने वाला यह वीडियो suvclub_07 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है।

    एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यमराज छुट्टी पर गए थे। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो बताया है। एक यूजर ने लिखा कि शख्स को भगवान ने दूसरा चांस दिया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। वाकई में यह वीडियो होश उड़ा  देने वाला है।