प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली: इस दुनिया में कुछ अटल सत्य (Death is Steadfast Truth) है तो वह ये कि एक न एक दिन हर किसी को या हर चीज़ को इस दुनिया को अलविदा कहना ही पड़ता है। मृत्यु (Death) एक ऐसी सच्चाई है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। जिसने भी जन्म लिया है उसे एक दिन ज़रूर इस दुनिया को छोड़कर जाना है। मृत्यु पर आज तक किसी का जोर या वश नहीं चल पाया है। लेकिन, आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोगों को मरना कानून के खिलाफ (Die is Illegal) है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह और कौन सी हैं वो जगहें…

    इत्सुकुशिमा, जापान (Itsukushima, Japan) 

    यह बात जानकर सबको हैरानी ज़रूरी होगी कि मरना एक अटल सत्य है, फिर भी दुनिया में ऐसे देश हैं जहां इसे गैरकानूनी माना जाता है। इन्हीं जगहों में से एक है जापानी द्वीप इटुकुशिमा (Itsukushima)। यह एक पवित्र स्थान है। 1868 तक यहां मरने या जन्म देने की अनुमति नहीं थी। वहीं द्वीप में आज भी कोई कब्रिस्तान या अस्पताल नहीं है। जो अपने आप में हैरानी वाली बात है। 

    लैंजारोट, स्पेन (Lanzarote, Spain) 

    लैंजारोट के स्थानीय कब्रिस्तान में अक्सर बहुत भीड़ रहती है। इसी वजह से ग्रेनाडा प्रांत के गांव के मेयर ने साल 1999 में मौत पर प्रतिबंध लगा दिया था। आंशिक रूप से यह कदम एक मजा के रूप में और राजनीतिक कदम के रूप में इस्तेमाल किया गया था। लेकिन, यह प्रतिबंध बिलकुल सच था। इस प्रांत के गांव के 4000 आबादी वाले निवासियों को तब तक जीवित रहने की सलाह दी गई थी जब तक नगरपालिका अधिकारियों को एक नया कब्रिस्तान न मिल जाए। 

    कुग्नॉक्स, फ्रांस (Cugnaux, France) 

    Cugnaux के मेयर को साल 2007 में एक नया कब्रिस्तान खोलने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मृत्यु पर ही बैन लगा दिया था। उस समय उस शहर की आबादी करीब 17,000 निवासियों की थी। हालांकि, बाद में उन्हें अपने लोकल कब्रिस्तान को चौड़ा करने की अनुमति मिल गई थी। जिसके बाद यह बैन हटा दिया गया था। 

    लॉन्गइयरब्येन, नॉर्वे (Longyearbyen, Norway) 

    लोंगइयरब्येन नॉर्वे का एक छोटा सा शहर है जो कोयला खनन के लिए मशहूर है। यहां पर भी मरना या किसी को दफनाना क़ानूनी अपराध है। इसके पीछे की वजह यह है कि यह छोटा शहर आर्कटिक सर्कल के इतने नजदीक है कि यहां पर मौसम आमतौर पर ठंडे तापमान तक पहुंच जाता है। वहीं पर्माफ्रॉस्ट मृत शरीर को सड़ने से रोकता है, जिसकी वजह से संक्रमित बीमारियों के पनपने की संभावना बढ़ जाती है। इसी वजह से लोंगइयरब्येन में कोई मरने की स्थिति में है तो उन्हें नॉर्वे के दूसरे शहरों में भेज दिया जाता है। 

    ले लवंडौ, फ्रांस (Le Lavandou, France) 

    फ्रांस के ले लवंडौ में साल 2000 में वहां मेयर को पर्यावरण संबंधी काफी चिंता होने लगी थी। वहीं उन्हें एक नए कब्रिस्तान बनवाने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मृत्यु पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह कानून साल 2000 में पारित किया गया और फिर लोगों को शहर के भीतर मरने से मना किया गया था।