Ruby Roman Grapes
Ruby Roman Grapes

    Loading

    अंगूर फल को तो आप सभी ने जानते होंगे और खाया भी होगा। बाजार में अंगूर आसानी से मिल जाते है। अंगूर भी अपनी अच्छी  क्वॉलिटी के हिसाब से उसकी कीमत होती है। आज हम आपको एक ऐसे ही अंगूर की  क्वॉलिटी  के बारे में बताएंगे जो अपनी अच्छी  क्वॉलिटी  की वजह से उसकी कीमत इतनी है। जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह अंगूर दुनिया के सबसे महंगे अंगूर है। 

    जिसका एक दाना 30-35 हज़ार में (Expensive Grapes In World) बिकता है। उसे भी हैरानी की बात यह है यह अंगूर बाजार में किसी ठेले पर नहीं बिकता है, तो आप सोच रहे होंगे कि फिर यह अंगूर कहा बिकते होंगे तो आपको बता दें कि यह अंगूर की बाकायदा नीलामी की जाती है। दुनिया के सबसे महंगे अंगूर का नाम रूबी रोमन (Rubi Roman Grapes) अंगूर है।

    इस अंगूर का स्वाद भी काले और हरे अंगूर से ज्यादा अच्छा है। यह अंगूर की पैदावार जापान (Japan) में होती है। यह अंगूर सामान्य अंगूर की तुलना में कई ज्यादा बड़े होते है। रूबी अंगूर बहुत ही मीठा होता है। रूबी अंगूर को  जापान में भी इशिकावा प्री फ्रेक्चरल कंपनी के अलावा इसे कोई और नहीं उगाता। 

    30-35 हज़ार में बिकता है एक दाना

    रूबी अंगूर बहुत खास होने के कारण इसकी कीमत भी वैसी ही है और यह पूरा गुच्छा नहीं बिकता है। इसके एक-एक दाने की नीलामी की जाती है। यह अंगूर आपको बाजार में देखने नहीं मिलेगा। वर्ष 2020 में एक ऑक्शन में एक अंगूर का गुच्छा 12 हज़ार अमेरिकन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के मुताबिक 8.8 लाख रुपये में बिका था। यह दुनिया का सबसे महंगा रूबी अंगूर सभी लोगों के खरीदने के बस की बात नहीं है।