(Image-Twitter-@MangalyYadav)
(Image-Twitter-@MangalyYadav)

    Loading

    नई दिल्ली: डॉक्टर्स और मरीज से जुड़े कई वीडियो अब तक आपने सोशल मीडिया पर देखें होंगे लेकिन आज हम जिस वीडियो कि बात कर रहे है वह होश  देने वाला है। दरअसल हम जिस घटना की बता कर रहे है वह झारखंड के कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज  की है, जिसने सबके होश उड़ा दिए है। यहां डॉक्टर ने महिला पेशंट का जिस तरिके से इलाज किया है अब उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। बता दें की इलाज कराने पहुंची ग्रामीण इलाके की महिला को स्ट्रेचर पर लिटाकर डॉक्टर ने पहले तो कई थप्पड़ मारे, फिर जो कहा वो और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। जी हां डॉक्टर की इस हरकत हर कोई दंग रह गए। 

    नशे में था डॉक्टर 

    इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर नशे में था। ऐसे में जब यह मामला चर्चा में आया तो अस्पताल प्रबंधन ने मामले का संज्ञान लेकर डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जैसा कि आप वायरल वीडियो में देख सकते है कि डॉक्टर ने महिला पेशंट के साथ हैवानों की तरह बर्ताव किया गौरतलब है कि गेरवानी गांव की एक महिला लो ब्लड प्रेशर की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी। देर रात ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय महिला मरीज के साथ हैवानों की तरह बर्ताव किया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

     

    महिला पेशंट के साथ बुरा बर्ताव 

    आपको बता दें कि डॉक्टर इलाज करते समय महिला के गाल पर लगातार थप्पड़ मार रहा था। हद तो तब भी हुई जब वह मरीज के बाल भी नोच रहा था, जिसे देख हर कोई चौंक गया। ऐसे में अब डॉक्टर की इस अजीबोगरीब हरकत पर महिला के बेटे ने आपत्ति जताई लेकिन डॉक्टर नशे में होने की वजह से किसी की नहीं सुन रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    पीड़िता के बेटे ने कहा…. 

    इस पूरी घटना पर बात करते हुए मरीज के बेटे श्याम कुमार ने बताया, “देर रात मां की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर हम लोगों ने 108 और 112 पर संपर्क किया तो समय लगने की बात कही गई। इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख ऑटो कर हॉस्पिटल लाया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मां के साथ ऐसा बर्ताव किया। उसने विरोध करने पर चुप रहने की बात कही”। इस तरह मां के साथ हुए बुरे बर्ताव के बारे में महिला के बेटे ने जानकारी दी। 

     

    डॉक्टर को मिला कारण बताओ नोटिस 

    चौंका देने वाले इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने बताया कि डॉक्टर की पहचान कर ली गई है। ऐसे में अब मामले की जांच की जा रही है। साथ ही डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस (Show cause notice) जारी किया गया है, फ़िलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई दंग है।