Photo Credit- lnstahuskies Instagram
Photo Credit- lnstahuskies Instagram

    Loading

    मुंबई : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर दुनियाभर के लोग कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कुछ वायरल वीडियो होते हैं तो कुछ तस्वीरें, लेकिन वायरल होने के बाद ये बवाल मचा देती हैं। कुछ इसी तरह का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इसमें इंसान नहीं, लेकिन जानवरों की करतूत देख हर कोई दंग है। दरअसल, मामला गाल पर पड़े झापड़ का जो है। अब आप सोचते होंगे ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन, बिल्ली मौसी ने ऐसा कर दिया है और वो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

    वैसे पूरी दुनिया जानती है कि कुत्ते और बिल्ली दोनों की आपस में कभी नहीं जमती है। दोनों एक दूसरे को देखते ही हमला कर देते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर दोनों में दोस्ती भी देखने को मिलती है। जरा आप इस मामलें को समझे, जानवरों को तो इसकी कोई जानकारी ही नहीं होती। वायरल वीडियो में पानी से भरे एक लाल रंग के टब में अपने पैरों को पानी में मारकर कुत्ता खूब आनंद ले रहा है। तभी वहां बिल्ली आ जाती है, और गुस्से में कुत्ते को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Instahuskies (@lnstahuskies)

    बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को lnstahuskies नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। कुत्ते और बिल्ली की यह नोक-झोंक वाली वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चूका है।