
सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्तों (Dogs) से जुड़े कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कुत्तों के अक्सर कई मजेदार मस्ती के वीडियो सामने आते रहते है। लोग अपने जानवरों (Animals) को इंसानों की तरह मानते है। इतना ही नहीं उन्हें इंसानों की तरह ट्रेंड भी करते है। अपने कुत्तों की समझदारी के स्टंट करते हुए कई वीडियो देखें होंगे। जानवरों से जुड़े वीडियो लोगों को खूब पसंद आते है। इन दिनों एक कुत्ते का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुत्ते ने जो लड़के के साथ खेलते-खेलते किया है। उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
कई बार कुत्तों के ऐसे कारनामे देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाते है। वीडियो को देखकर आप यही कहेगे, कुत्ते को फुटबॉल सीखना भारी पड़ गया। यह मजेदार वीडियो को ट्विटर पर ‘@fred035schultz’ के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक कुत्ते ने लड़के के साथ जो किया उसे देखने के बाद आप यही कहेंगे, क्या गजब सीखा है। दरअसल, वीडियो में एक लड़का फुटबॉल के साथ खेल रहा होता है।
Block or Charge? @RexChapman 😂 pic.twitter.com/AZCXSlHeBw
— Fred Schultz (@fred035schultz) June 24, 2021
अचानक वह फुटबॉल में किक मारकर उसे हवा में उछालता है। तभी पीछे एक कुत्ता तेज रफ्तार में आता है और टक्कर मारकर उसे हवा में उछाल देता है। वीडियो देखकर लोग ठहाके मारकर हंस रहे है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे है।