फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री को मास्क पहनने का किया अनुरोध, भड़की महिला ने किया ऐसा काम कि उड़े सबके होश- देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में भारत में भी तीसरी लहर (Third Wave In India) लगभग आ ही गई है। कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन (Omicron) से लगभग पूरी दुनिया परेशान है, जिसकी वजह हर देश की गवर्नमेंट अपनी जनता को मास्क पहनने (Mask Up) की हिदायत दे रही है। ऐसे में कुछ लोग हैं जो लापरवाही कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Viral Video) के माध्यम से वायरल हो रहा है।

    इंटरनेट पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी फ्लाइट का है। जहां एक महिला बिना मास्क के ही प्लेन में एंटर हो जाती है। जिसके बाद महिला को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस महिला को देख फ्लाइट अटेंडेंट उसके पास आते हैं। फिर वह महिला को मास्क पहनने की गुजारिश करते हैं। लेकिन, महीना उनसे बहस करने लगती है। देखते ही देखते महिला बदतमीजी पर भी उतर आती है। हालांकि, इस दौरान फ्लाइट में मौजूद लोग भी महिला को मास्क पहनने की हिदायत दे रहे थे। 

    वीडियो में देखा जाता है कि, महिला किसी भी इंसान की एक बात सुनने को तैयार नहीं होती है। जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला के सामने दो विकल्प रखे- पहला: ‘आप मास्क लगा लें और दूसरा: आप फ्लाइट से बाहर चले जाएं।’ यह ऑप्शन सुनने के बाद भी महिला मास्क की एहमियत नहीं समझ पाई और लोगों से बहस करती रही। इन सबके के बाद भी महिला कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी। 

    देखते ही देखते महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट से कहा, ‘आपको मास्क चाहिए न ठीक है।’ इतना कह कर महिला एक डरावना मास्क पहन ली। महिला की ये हरकत देख फ्लाइट अटेंडेंट ने महिला को प्लेन से बाहर निकालने का फैसला कर लिया। महिला की इस पूरे हरकत का वीडियो प्लेन में मौजूद किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।