लड़की का दोस्त है 20 फुट का अजगर, गोद में करता है आराम- वीडियो देख भन्ना जा रहे हैं लोग

    Loading

    एक छोटे से सांप (Snake) को भी देखकर लोगों की हालत ख़राब हो जाती है। यह कितना खतरनाक जीव है, इसके बारे में तो सबको पता ही है। लेकिन, दुनिया में बहुत से लोग हैं, जो सांपों के साथ खेलना, खाना और रहना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों का वीडियो या फोटो (Snakes Viral Videos And Photo) सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन वायरल भी होते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की विशाल से अजगर (Python Viral Video) को अपनी गोद में सुलाती नज़र आ रही है। 

    इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो तहलका मचा रखा है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है उसके होश उड़ जा रहे हैं। यह वीडियो है ही इतना चौंकाने वाला, जैसे मानों ये अजगर उस लड़की के दिल के बेहद करीब है। यह विशाल अजगर लगभग 20 फुट लंबा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी गोद में अजगर का सिर रखकर उसे मस्त सुला रही है। अपने गोद में अजगर को लिए इस लड़की के चेहरे पर थोड़ा सा भी डर नज़र नहीं आ रह हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Travel | Nature | Adventure (@yournaturegram)

    वीडियो का नज़र देखने लायक है। लड़की अपने हाथों से अजगर को थपकी दे रही है और साथ में मोबाइल भी चला रही है। अजगर भी लड़की के इस दुलार को पूरे आनंद के साथ ले रहा है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर yournaturegram ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देते नज़र आ रहे हैं। 

    इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 13 लाख से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं अपनी राय से कमेंट बॉक्स को भर रहे हैं। कोई इस वीडियो को खतरनाक बता रहा है, तो कोई इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को देख लोग लड़की की हिम्मत की भी तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि एक दिन यह अजगर लड़की को निगल जाएगा। अब हर कोई अपनी राय दे रहा है, लेकिन इस वीडियो को देखकर ऐसा ही लग रहा है कि यह अजगर लड़की के बेहद करीब है।