Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    जानवर और इंसानों के बीच काफी गहरी दोस्ती होती है। जानवरों इंसानों के अच्छे दोस्त होते है। इनकी दोस्ती के कई वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल होते रहते है। इन दिनों इस कड़ी जुड़ा एक प्यारा-सा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की स्कूल जा रहे है और उसके पीछे-पीछे बकरी भी चली जा रही है। इस वीडियो को देखकर आप समझ सकते है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है।

    ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि इंसानों से ज्यादा जानवर हमारे अच्छे दोस्त बन जाते हैं और वो हर समय हमारे साथ रहते हैं। वो हमें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते हैं। यह बकरी का लड़की के पीछे स्कूल जाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़की स्कूल का ड्रेस पहनी हुई है और उछलते- कूदते हुए स्कूल जा रही है। उसके साथ उसकी प्यारी सी दोस्त जो कि एक बकरी है, वो भी उसके पीछे-पीछे चली जा रही है।

    यह प्यारा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स ढेरो प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं।