the-great-khali-video-on-allu-arjun-starrer-pushpa-goes-viral-saying-pushpa-raj-mai-jhukega-nahi

हाल ही में खली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

    Loading

    नई दिल्ली, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa) का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई अल्लू अर्जुन की फिल्म में डायलॉग और गाने पर रील्स और वीडियो बना रहा है। क्या आम जनता और क्या खिलाड़ी। सभी लोग पुष्पा के रंग में रंग गए है। इसी लिस्ट में अब रेस्लिंग चैंपियन द ग्रेट खली (The Great Khali) का नाम भी शामिल हो गया है। 

    हाल ही में खली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खली ‘पुष्पा’ के मशहूर डायलॉग पर लिप सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, खली एक टेबल के सामने सिर झुकाकर कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)

    इसके बाद अल्लू अर्जुन के फेमस डायलॉग ‘पुष्पा…पुष्पा राज। मैं झुकेगा नहीं…’ को रीक्रिएट करते हैं। खली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खली ने अल्लू अर्जुन के तेवर को मैच करने की बखूबी कोशिश की है।

    खली के इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने खली के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर आपको कौन झुका सकता है’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर को झुकाने वाला अभी पैदा कहां हुआ है।’