Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    अपनी शादी (Wedding) को  दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) यादगार बनाना चाहते है। जिसके लिए वह कई तैयारियां भी करते है। शादी में दूल्हा-दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते है। कई बार दूल्हा दुल्हन ऐसी हरकत कर देते है। जिसे देखकर लोग दंग रह जाते है और अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शादी का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने महफिल ही जमा दी है।

    शादी में दूल्हा-दुल्हन ने इतना जबरदस्त डांस किया की वहां मौजूद लोग सीटिंया और तालियां बजाने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है। लोगों को यह वीडियो देखकर हैरानी भी हो रही है और मजा भी आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि  डीजे फ्लोर पर जैसे ही दूल्हा-दुल्हन डांस करने लगते हैं, बाराती ताली और सीटी बजाकर उनका उत्साह बढ़ाना शुरू कर देते हैं।

    दूल्हे का मजेदार डांस देखकर लोग खूब खुश हो रहे हैं। दूल्हा एकदम बॉलीवुड अंदाज में डांस करता हुआ नजर आ रहा है, वहीं दुल्हन भी पूरा साथ देते हुए दिखाई दे रही है।

    दोनों ने अपनी शादी में जबरदस्त डांस करके रंग जमा दिया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स इसके डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।