मुंबई : मुसीबत के वक्त इंसान ही इंसान की मदद नहीं करता है, इस मामलें में जानवर भी आगे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसे देखने के बाद इंसान भी हैरान हो जाए। ठीक उसी तरह का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में देखने के बाद आप खुद ही पूरा माजरा समझ जाएंगे।
दरअसल, Buitengebieden नाम के एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर किया है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस तस्वीर में दो बिल्ली के बच्चों की रक्षा करते हुए एक मुर्गी दिखाई दे रही है। जो तूफान की वजह से बेहद डरे हुए है, लेकिन बिल्ली उनका ख्याल अच्छी तरह से रख रही है। शेयर किये हुए तस्वीर में आप देख सकते है कि मुर्गी अपने पंखो से ढ़क कर तूफ़ान से बिल्ली के बच्चों कि रक्षा करते हुए नजर आ रही है।
A hen taking care of frightened kittens during a storm.. 😊 pic.twitter.com/f6osykKBnk
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 1, 2022
फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा ‘तूफान के दौरान भयभीत बिल्ली के बच्चे की देखभाल करने वाली मुर्गी।’ इस तस्वीर को अब-तक 70 हजार से भी ज्यादा लाइक्स और 400 से भी ज्यादा कमेंट आ चुका है। बता दें, इस तस्वीर को अब तक 7000 से भी ज्यादा लोगो ने रीट्वीट किया है।