Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    मध्य प्रदेश: आज महिलाएं कितनी भी आगे बढ़ जाये। लेकिन आज भी हमारा समाज बेटा और बेटी में भेदभाव किया जाता है। आज भी हमारे समाज में भेद भाव देखने को मिल जाता है। कई जगहों पर आज भी बेटी को बोझ समझा जाता है। आज भी लोग बेटा ही चाहते है। लेकिन मध्य प्रदेश के एक शख्स ने आज समाज के लोगों के लिए एक संदेश दिया है।

    शख्स के घर में बेटी पैदा होने के बाद  मध्य प्रदेश के भोपाल में गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले बेटी पैदा होने की खुशी में लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे खिलाए। शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह लोगों के लिए एक चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।

    बता दें कि शख्स का नाम अंचल गुप्ता है, जो  भोपाल के कोलार इलाके में गोलगप्पे का स्टॉल लगाते हैं। उनकी घर में रविवार को लक्ष्मी आई। उनके घर में रविवार को एक बेटी पैदा हुई। जिसकी ख़ुशी में उन्होंने सभी को फ्री में गोलगप्पे खिलाये।

    दिनभर में हजारों लोगों ने मुफ्त में गोलगप्पे खाये। अंचल गुप्ता ने भगवान से प्रार्थना की थी की उनके घर बेटी पैदा हो और जब उनकी मनोकामना पूरी हुईं, तो उन्होंने लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे खिलाये। अंचल गुप्ता ने समाज के लोगों को एक संदेश दिया है। सभी लोग अंचल की खूब तारीफ कर रहे हैं।