शख्स ने अपने अंदाज़ में गया ‘मणिके मगे हिथे’ गाना, वीडियो देख लोग हंसते हुए लोट-पोट

    Loading

    आज के समय में सोशल मीडिया (Social Media) पर मणिके मगे हिथे (Manike Mage Hithe) गाना काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस गाने पर अपने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर रहे हैं। लोगों की इस गाने के प्रति दीवानगी थमने का नाम ही नहीं ले रही है। श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा (Sri Lankan Singer Yohani Diloka De Silva) द्वारा गाया गया ये गाना आज के समय में इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

    इंटरनेट की दुनिया में वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी इस लोकप्रिय गीत को अपने अंदाज में गा रहा है। उसका यह अंदाज़ लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गाने के बोल गाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। जबकि बैकग्राउंड में भी यह गाना बज रहा है। यह देखते हुए कि वह शब्दों को नहीं समझता है, वह मनहारी के बजाय लगातार ‘मदारी’ कहते हुए शब्दों को दोहराने की पूरी कोशिश करता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by GiDDa CoMpAnY -mEmE pAgE- (@giedde)

    जिस तरह से वह इस गाने को मजेदार तरीके से गाना गाने की कोशिश कर रहा है, उसे देख लोग काफी हंस रहे हैं। बुज़ुर्ग का यह अंदाज़ लोगों को लोट-पोट होने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर गिड्डे नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा है, “रानू मंडल के बाद अब ये नया टैलेंट।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देख काफी मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।