शख्स ने देखी आसमान में ‘उड़ती हुई छाड़ू’, लोगों ने कहा ‘कहीं ये अदृध्य Harry Potter तो नहीं’, देखें- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया रोजाना कई तरह की अनोखी चीजें हमको दिखाता है जिस पर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मिडिया पर आया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे ओह माय गोड़। जी हां हा दरसअल एक डिलेवरी ड्राइवर ने एक ऐसा लम्हा मोबाइल की कैमरे में कैद किया है जिसे देखकर वो खुद ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया हैरान है। आईये जानते है पूरी खबर क्या है। 

    आसमान में उड़ती हुई झाड़ू 

    दरअसल इस डिलेवरी ड्राइवर ने देखा की आसमान में झाडू तैर (Floating Broom) रहा है। इस अनोखे नजारे को देखकर वह हैरान हो गया। उस वक्त उसने इस हैरान कर देने वाले नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब वही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह शख्स अमेरिका में रहने वाले लुक्का नाम के डिलीवरी ड्राइवर ने कहा, कि उसने जो देखा, उसे वह नहीं बता सकता। उसने कहा, कि उन्हें यकीन है कि नीचे से कोई तार नहीं जुड़ा था। 

    शख्स ने वीडियो में कहा… 

    हैरान हुए लुक्का ने इस वीडियो में कहा, “तो मैं डिलीवरी कर रहा था और यह क्या है? एक तैरती हुई झाड़ू है,” फिर उसने आकाश में तैरती लकड़ी की झाड़ू दिखाने के लिए वीडियो को घुमाया। उन्होंने वीडियो जारी रखा और कहा, “देखो, यह सिर्फ जैसे गंभीरता से तैर रहा है। कोई तार नहीं है, कुछ भी इससे जुड़ा नहीं है।”

    लुक्का ने समझाया 

    लुक्का ने कहा, “वह क्या है? यह भी चल रहा है। हम आगे चले गए और यह वहीं तैरता रहा।” एक दूसरे वीडियो में, लुक्का ने समझाया कि उनके सहयोगी ने भी दृश्य का एक वीडियो लिया, लेकिन इसे हटा दिया। लुक्का कुछ दिनों के बाद उसी स्थान पर वापस चला गया लेकिन उसे झाड़ू नहीं मिली। बता दें कि इस वीडियो को @MeanPanduh नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिसे देखकर लोग काफी चौंक रहे है।

     

    Random floating broom suspended in midair because why not at this point? pic.twitter.com/9kMmRFUFIP

    — Kimber Maddox 🍀⏳🎗🕊🥞 (@MeanPanduh) November 5, 2021

    वीडियो देख लोगों ने कहीं ये बात…. 

    दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हैरी पॉटर फिल्मों के जादुई दृश्यों की इस वीडियो के साथ तुलना करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने सवाल किया कि ”क्या ये फुटेज असली था।” दूसरे ने कहा, “वह हैरी पॉटर है अदृश्य कपड़े पहने हुए।” एक अन्य ने लिखा, “हैरी पॉटर लोगों के साथ प्रैंक कर रहा है।” एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, “हैलोवीन टू क्रिसमस अपडेट में एक गड़बड़ है।” इस तरह इस अनोखे दृश्य को देखकर लोगों को हैरी पॉटर की याद आयी।