Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबोगरीब वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते है। कई बार लोग कुछ अलग करने के चक्कर में अपनी  खतरे में डाल देते है। वह अपने आप को ही नुकसान पहुंचा देते है। कुछ नया दिखाकर फेमस होने के चक्कर में खुद का मजाक बना लेते है। इन दिनों इस कड़ी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने शरीर पर दर्जनों पटाखे लगा कर फोड़ रहा है।

    शख्स की इस हरकत का वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। यह लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में नजर रहे शख्स की उम्र 35 साल है। वह  अपने शरीर पर दर्जनों पटाखे और रॉकेट बांध लिए और इसके एक छोर पर आग लगा दी।  पटाखों में आग लगाने के बाद शख्स किसी फौजी की तरह सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया। फटाखे को फूटता हुआ देखकर शख्स खुद ही बहुत  बुरी तरह से डर गया और भागने लगा।

    देखें वीडियो

    भागते हुए वह बर्फ पर जाकर गिर गया। वीडियो में शख्स की देख सकते है कि शख्स किस तरह से बेवकूफी से अपनी जान खतरे में डाल रहा है। शख्स की इस हरकत से उसे शरीर पर कई गंभीर चोटे आई है। उसकी जान पर भी खतरा हो सकता था। 

    वीडियो को ट्विटर पर Best Videos नाम के हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो पर हजारों व्यूज मिल चुके है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।