(Image- Myscandistyle.com)
(Image- Myscandistyle.com)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया (World) में सबसे खूबसूरत एहसास प्यार (Love) का होता है। प्यार से जुडी हर एक चीज हमारे आखरी सांस तक याद रहती है। प्यार अपने आप में बहुत खास फीलिंग्स होती है इसलिए हर एक शख्स चाहता है की वह अपने प्रेमिका (Girlfriend) से बहुत अलग अंदाज से प्यार का इजहार करें क्यों की ये लम्हा इतना खूबसूरत और खास होता है की इसे जिंदगीभर वे याद रखना चाहते है। 

    इसलिए शख्स अपने प्रेमिका को इजहार करने के लिए बहुत सी सपकाइल तैयारियां करते है, लेकिन येन मौके पर कुछ गलतियां हो जाती है जिसके बारे में वे कभी सोचते तक नहीं की प्रोपज के टाइम वाकई में ऐसा होगा। आज हम एक ऐसी ही एक घटना बताने जा रहे है जिसे जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। आयिये जानते क्या हुआ….. 

    सोशल मिडिया पर कहानी वायरल 

    आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसी कहानी जमकर वायरल हो गई है, जो काफी सुर्खिया बटोर रही है। इस बात की तो पुख्ता गांरटी है कि ये खबर पढ़ने के बाद आप भीहैरान हो जाएंगे। दरअसल चीन से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठा ही था कि ठीक उसी वक्त बत्ती गुल हो गई। इसके बाद वह हुआ जिसका अंदाजा इन दोनों को नहीं था। 

    लड़का कर रहा था प्रपोस, हुई बत्ती गुल 

    दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक लियानयुंग शहर में एक कपल (Couple) अपने कुछ दोस्तों के बीच मौजूद था। इनमें से लड़के ने प्लान बनाया था कि वह सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करेगा। इसकी तैयारियों पहले ही की जा चुकी थी। इस बीच जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के सामने अपने घुटनों पर बैठ गया। इसी समय लाइट चली गई, बस इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसका सुर्खियों में आना तो बनता था। जिससे इस छोटेसे से किस्से ने बहुत ही सुर्खियां बटोर ली है। 

    प्रीमिका की जगह दूसरी लड़की को प्रपोज 

    अंधेरा होने की वजह से हुआ ये की लड़का अपनी प्रेमिका की जगह किसी और को प्रपोज कर बैठा। अंधेरा होने की वजह से वह उसे पहचान नहीं पाया।  लेकिन जैसे ही लाइट आई लड़का चौंक गया। हालांकि इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड के पास वापस गया। एक और जहां कुछ लोग इस मामले पर जमकर हंस रहे थे वहीं कुछ लोग इस मामले को मैनेज करने में लगे थे। इस तरह एक बत्ती गुल होने की वजह से लड़के के प्रोपज के खूबसूरत लम्हे में कुछ इस तरह ट्विस्ट आ गया।