रस्म के दौरान दूल्हे को भगा ले गई घोड़ी, देखिए वायरल वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: रोजाना सोशल मिडिया पर शादी से जुड़े कई सारे वीडियो देखने को मिलते है इनमे कई वीडियो बेहद रोमांटिक होते है, तो कई वीडियो बेहद फनी होते है। जहां बात करें शादी की तो हमारे देश में शादियां कई रस्मो और रिवाजों के साथ की जाती है। ऐसे में कुछ रस्में बेहद मनोरंजनात्मक होती है। 

    शादी को लेकर हम इतनी सारी तैयारियां करते है ताकि ऐन मौके पर किसी भी चीज की कोई कमी ना रह जाए, लेकिन अचानक से कुछ गड़बड़ हो जाए क्या होगा ? जी हाँ जिस वायरल वीडियो की हम बात कर रहे है उसमे कुछ ऐसा ही है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…. 

    रस्मों के दौरान हुआ…. 

    बता दें कि इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। और लोग भागने लगे। 

    पटाखे की आवाज से डर गई घोड़ी 

    दरअसल सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का रस्म चल रही है। दूल्हा घोड़ी पर बैठ शादी की रस्म निभा रहा है। इस बीच वहां मौजूद बरातियों में से किसी ने आतिशबाजी शुरू कर दी और पटाखे जलाना शुरू कर दिया जिसके बाद घोड़ी पटाखे की आवाज से डर गई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by memes | news | comedy (@ghantaa)

     

    दूल्हे को भगा ले गई घोड़ी 

    इस मंजर में पहले तो वीडियो में घोड़ी आगे-पीछे करती हुई नजर आ रही है लेकिन बाद में लोगों की भीड़ के बीच से घोड़ी तेजी से भागी और साथ में दूल्हे को भी भगा ले गई। लोगों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। उसके बाद कुछ बारातियों ने कार-बाइक से घोड़ी का पीछा करना शुरू किया। हालांकि बाद में दूल्हे को बारातियों ने जैसे तैसे बचा लिया। अब दूल्हा सही सलामत है। 

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के एक पेज ने शेयर की है। अब तक इस वीडियो को 37 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है लेकिन उतना ही हैरतअंगेज भी है।