बंदरिया ने कुछ इस तरह नहलाया अपने बच्चे को, वीडियो देखकर आपको भी याद आ जायेंगे बचपन के दिन

    Loading

    नई दिल्ली : बचपन बड़ा सुहाना होता है। बचपन में ऐसे कई अनोखे और मस्ती भरे पल होते है जिन्हे हम अपने पुरे जीवन में नहीं भुला सकते। आखिर मां तो मां होती है। भला उनसे अच्छा ख्याल अपने बच्चे का और कौन रख सकता है। बचपन में ज्यादा तर बच्चे नहाने से कतराते है। शायद ही कोई बच्चा हो जिसे नहाना पसंद हो और बच्चे नहाने के लिए तयार नहीं है पर फिर भी उसे नहलाने की कला तो बस मां ही जानती है। 

    रोजाना सोशल मिडीया पर मां और बच्चों से जुड़े वीडियो वायरल होते है। जो की मन को छू लेते है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको भी अपने बचपन की याद आ जाएगी। दरसल वीडियो इतना मजेदार है कि आपको दखते है हसीं आ जाएगी। विडियो में आप देख सकते है कि जंगल में एक बंदरिया अपने बच्चे को नहाने के लिए पानी के एक छोटे गड्ढे में ले जाती है पर नन्हा बचा नहाने के लिए बिलकुल भी तयार नहीं होता। लेकिन बंदरिया मां उसे जबरदस्ती अपनी गोद से उतारकर नहलाती है। 

    इस मजेदार वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर शेयर किया है।

     बच्चा नहाने के लिए बिलकुल भी तयार नहीं है। फिर भी बंदरिया मां अपने बच्चे को रगड़ रगड़ कर नहला रही है। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। जहां कतई स्वार्थ नजर नहीं आता। इस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे है। 8 सेकंड के इस वीडियो को अबतक 31 सभी ज्यादा लोग देख चुके है।