Photo -Twitter/@NigarNawab
Photo -Twitter/@NigarNawab

    Loading

    मुंबई : किंग कोबरा (King Cobra) एक ऐसा खतरनाक सांप (Snake) है। जिसको देखकर ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। ऐसे में उसे छूना तो दूर कोई उसके पास खड़ा रहना भी पसंद न करें, लेकिन आजकल इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) वीडियो बनाने के चक्कर में और सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए अपने जान को जोखिम में डालकर कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। वो भी बिना अपनी जान का फिकर किए। 

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स किंग कोबरा को किस करने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही शख्स किंग कोबरा को किस करने की कोशिश करता है। किंग कोबरा पलट कर शख्स पर ही वार कर देता है। कोबरा शख्स के मुंह पर डंक मार देता है। जैसे ही कोबरा डंक मारता है शख्स उसे दूर फेंक देता हैं।

    जिसके बाद सांप रेंगते हुए बाइक के पास जाता है। इसी दौरान एक युवक उसके पीछे जाता है। सांप डसने के लिए उसपर झपट पड़ता है, लेकिन गनीमत रही की युवक वक्त रहते पीछे हट जाता है। जानकारी के मुताबिक यह युवक घर में घुसे सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम करता था। हालांकि, सही समय पर उपचार के चलते उसकी जान बच गई है। बता दें कि यह वीडियो  @NigarNawab नाम के यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।