Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    गोलगप्पा (Golgappa) या पानी पूरी (Pani Puri) नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पा खाना तो सभी को पसंद है। गोलगप्पे में भी अपने मीठा या तीखा खाया होगा, या थोड़ा कुछ अलग ट्राई किया होगा। लेकिन इन दिनों गोलगपा को एक अलग ही अंदाज में पेश किया गया है। बटर चिकन गोलगप्पा यह सुनकर आपको अजीब जरूर लगेगा। आपका दिमाग घूम गया होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बटर चिकन गोलगप्पे की तस्वीर वायरल हो रही है।

    आये दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी फ़ूड को लेकर कुछ नया एक्सपेरिमेंट करते करते है। कभी मैगी मिल्क शेक और कभी चाय बिस्किट आइसक्रीम और अब गोलगप्पे को लेकर एक्सपेरिमेंट देखकर लोग भड़क उठे है।

    बटर चिकन गोलगप्पे की तस्वीर देखकर लोग अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोग गोलगप्पे को देखकर भड़के हुए है। इस बटर चिकन गोलगप्पे की तस्वीर को ट्विटर पर  @AarKiBolboBolo  ने शेयर किया गया है।

    उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘जिंदगी में इसकी कोई जरूरत नहीं है। इस तस्वीर को दो सौ से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसके साथ ही कई लोगों ने इस डिश पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।