Representative Image
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली: कई बार जीवन में ऐसे मोड़ आते है, जब हमारे साथ कुछ अनचाहा हो जाता है और उसे हमें स्वीकार करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ एक दुल्हन बनी लड़की के साथ हुआ है। कई बारे आपने ऐसी घटनाएं सुनी होगी की शादी के दिन ही दुल्हन की अचनाक मौत हो गई या फिर कुछ अनहोनी हो गई हो।  ऐसी ही एक घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां हुआ ये कि दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर शादी के मंडप तक पहुंच ही नहीं पाया, जी हां दूल्हे की अचानक मौत हो गई, अब आप सोच रहे होंगे जब दूल्हे की अचानक मौत हो गई तो फिर बेचारी दुल्हन का क्या होगा? आइए जानते है क्या है पूरा माजरा.. 

    इस वजह से हुई दूल्हे मौत 

    आपको बता दें कि यह यह घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में घटी है। जहां दूल्हे के मौत के बाद भी दुल्हन सोलह श्रृंगार कर रही है। दरअसल बीते बुधवार को मृतक युवक की मधुपुरी गांव में बारात जानी थी। बारात लेकर जाने वाले दिन ही घर में मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान हैंडपंप का पाइप हाईटेंशन तार से जुड़ा था, इस दौरान दूल्हे की करंट से मौत का हादसा घटा।

    यही नहीं दूल्हे की मौत के साथ- साथ 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मृतक युवक का नाम अनुराग बताया जा रहा है। इस तरह शादी के दिन ही दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई। 

    दुल्हन ने फिर भी किया 16 श्रृंगार 

    शादी की तैयारियों में व्यस्त दुल्हन के परिजनों तक दूल्हे की मौत की खबर पहुंचने पर हड़कंप मच गया। दुल्हन के घर वाले खौफ में आ गए, उन्हें बेटी पर लांछन लगने का डर सताने लगा। बेटी पर कोई उंगली ना उठे, इस डर से दुल्हन के घर वालों ने आनन- फानन में सजी- धजी बेटी के लिए दूसरा दूल्हा खोज शादी करवा दी। पास के ही गांव में दूसरा दुल्हा मिल गया और रात में सारी रस्में निपटाने के बाद सुबह तय समय पर दुल्हन की विदाई भी करवा दी गई।  दुल्हन की शादी कर दी।