(Image-Internet)
(Image-Internet)

    Loading

    नई दिल्ली: कहते है ना पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, पति-पत्नी में कितना भी झगड़ा हो जाए लेकिन वे दोनों एक दूसरे के बिना सदैव अकेले ही रहते है। उम्र के आखरी पड़ाव तक जो एक दूसरे का साथ निभाते है वह पति-पत्नी ही होते है। इनका प्यार बमिसल होता है, ऐसे ही एक प्यार से भरी प्रेमकहानी हम आज आपके लिए लेकर आये है, जिसे जानकर आपके भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। 

    21 साल पहले हुआ पत्नी का देहांत 

    दरअसल जब अपना कोई करीबी इस दुनिय को छोड़कर जाता है तो इसका घाव बेहद गहरा होता है, कई बार तो ऐसा होता है की इंसान ऐसे में सदमें से टूट जाता यही या फिर वह ये स्वीकार रकने के लिए तैयार ही नहीं होता की उसका करीबी उसे छोड़कर हेमशा के लिए भगवान के पास गया है, ऐसा ही कुछ थाईलैंड के इस सख के साथ हुआ  जहां उनहोंने स्वीकार ही नहीं किया की उनकी पत्नी का देहांत हो चूका है, अब वह इस दुनिया में नहीं रही। 

    मरने के बाद भी पत्नी को रखा अपने साथ 

    जी हां थाईलैंड में 72 साल के चरन जणवाचकल शख्स ने जब 21 साल पहले अपनी पत्नी को खोया, तब उसके लिए इस सदमे को माना पाना काफी मुश्किल हो गया। उसने पत्नी का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया और उसकी बॉडी के साथ रहने लगा। बता दें कि चरन जणवाचकल की पत्नी की मौत 2001 में हो गई थी। दरअसल उसकी पत्नी पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री में काम करती थी।

     

    बुजुर्ग शख्स ने कहा 

    पत्नी की मौत के बाद चरन ने उसकी बॉडी को अपने घर में स्टोरेज रुम में एक कॉफिन के अंदर रखा हुआ था। उसका कहना था कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और उससे अलग नहीं रहना चाहता। इसलिए उसने अपनी पत्नी की डेड बॉडी को दफ़नाने की जगह उसे घर पर ही रखा हुआ था।कई लोगों के समझाने के बाद भी उसने अपनी बीवी की बॉडी को नहीं दफनाया। लेकिन अब जाकर उसने पत्नी की आत्मा को शांति दे दी है। 

    अब जाकर किया अंतिम संस्कार 

    आपको बता दें कि अब जाकर चरन ने इस साल 30 अप्रैल को अपनी पत्नी की बॉडी को दफना दिया। उसने फेट कसम बैंकाक फाउंडेशन के साथ मिलकर पत्नी का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान चरन फूट-फूटकर रोता दिखाई दिया। उन अपनी पत्नी को बंग खेन डिस्ट्रिक्ट में दफनाया। अपनी पत्नी की बॉडी से बात करने हुए चरन उसे जल्द लौटा कर ले आने का वादा करता नजर आया। लोग अपनी पत्नी की लाश के साथ 21 साल रहने वाले इस पति को ऐसे रोते देख हैरान थे। प्यार की ये परिभाषा कई लोगों को हैरान कर गई। चरन अपनी पत्नी की बॉडी के साथ बातें करता था और उसके साथ इस तरह से रहता था जैसे वो जिन्दा हो। 

     

    अकेलेपन में जी रहा बुजुर्ग 

    पत्नी के मौत के बाद चरन बीते 21 सालों से अकेलेपन की जिंदगी बिता रहा है। उसकी कई मेडिकल डिग्री देखकर पता चलता है कि वो कभी रॉयल थाई आर्मी में मेडिक था। जी हां बता दें कि उसने नामी-गिरामी यूनिवर्सिटी से डिग्री ली है। लेकिन बीते बीस सालों से वो अकेलपन में जिंदगी काट रहा था।  उसे ज्यादातर अपने पालतू बिल्ली और कुत्ते के साथ समय बिताते देखा गया था।

    इस वजह से अब किया पत्नी का अंतिम संस्कार 

    वो जिस घर में रहता है वहां ना बिजली है ना पानी। पानी के लिए वो पड़ोसी के घर पर निर्भर करता है। चरन ने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करने का फैसला ख़ास वजह से किया। उसे ऐसा लगा कि अगर उसकी मौत हो गई तो उसकी पत्नी का सही तरीके से अंतिम संस्कार कौन करेगा।