Death on Dance Floor
Pic : Ankit Rajak

    Loading

    मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर संगीत कार्यक्रम में डांस करने के दौरान एक महिला की अचानक मौत (Death) हो गई। महिला को आनन-फानन में अस्पताल (Hospital) तो ले जाया गया, लेकिन वहां उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल (Viral) हो रहा। तो आइए हम आपको इस पूरी घटना के बारे में बताते हैं।  

    अचानक गिर गई महिला

    दरअसल, यह घटना मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बखारी गांव से सामने आया है। जहां पर बुधवार की रात को एक शादी समारोह में चल रहे संगीत कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थी। डांस के दौरान ही उनमें एक 60 साल की महिला भी साथ में डांस कर रही थी। संगीत कार्यक्रम में डांस के दौरान बुजुर्ग महिला अचानक नाचते-नाचते फ्लोर पर ही गिर गई।

    नाचते नाचते महिला की मौत 

    इसके बाद जब लोगों ने महिला को फ्लोर पर गिरते हुए देखा तो वो तुरंत महिला को वहां से उठा अस्पताल ले गए। हालांकि, महिला को बचाया नहीं जा सका और अस्पताल में उस 60 साल की महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला को डांस के दौरान हार्ट अटैक (Heart Attack) आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

    पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं

    गौरतलब है कि डांस के दौरान हार्ट अटैक आने से मरने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें वर्कआउट (Work Out) या डांस करते हुए लोगों की जान चली गई। इस हादसे में भले ही 60 साल की महिला की जान गई है, लेकिन इससे पहले मृतकों में 30-35 साल के युवा भी शामिल हैं।