Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कुछ लोग कई बार अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते है कि उनके आसपास क्या हो रहा है और उनके साथ क्या हो रहा है। उन्हें किसी चीज की खबर नहीं होती।  इन दिनों इंटरनेट पर एक महिला का ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला किचन में काम करने में इतनी व्यस्त है कि उसके साथ कुछ ऐसा हो गया। जिसकी उसे कोई खबर नहीं थी।

    यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हो गए है। यह वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि आपको किचन में काम करते हुए कितनी सतर्कता बरतनी चाहिए। वीडियो में आप देख सकते है कि महिला आराम से किचन में काम कर रही है। इसी दौरान काम करते हुए वो कुछ सामान लेने के लिए जैसे ही झुकती है तो उसके बालों में आग लग जाती है। लेकिन महिला को इसकी भनक तक नहीं लगती कि उसके बालों ने आग पकड़ ली है और फिर भी वह आराम से काम कर रही थी।

    देखें वीडियो

    जब महिला नीचे झुकती है और उसे पता चलता है, तो वह फटाफट आग बुझाती है और अंदर कमरे में चली जाती है। यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर  @Jamie24272184 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग ढेरों कमेंट और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं।