Picture Credit: Google
Picture Credit: Google

    Loading

    यूरोप: दुनिया भर में आये दिन अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला यूरोप के जेल से आया है। जहां जेल में बंद एक कैदी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। कैदी की हालत ज्यादा ख़राब होने से अधिकारीयों ने कैदी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के पास ले गए और कैदी का  एक्स-रे (X-ray) कराया गया। एक्स-रे के रिपोर्ट आने पर डॉक्टरों को कुछ ऐसी चीज दिखी।

    जिसके बाद डॉक्टर्स के होश उड़ गए। कैदी के पेट में मोबाइल फ़ोन दिख गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना  यूरोप के एक देश कोसोवो की है। जहां 33 साल के एक कैदी की पेट में पिछले चार दिन से लगातार पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे एक सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके बाद डॉक्टरों ने कैदी से बातचीत की और एक्स-रे का निर्णय किया और कैदी का एक्स-रे किया। रिपोर्ट में कैदी में पेट में  मोबाइल पड़ा हुआ दिखा।

    ये देखकर डॉक्टर और अधिकारी सभी लोग दंग रह गए। उसके बाद कैदी से पूछताछ की गई तो कैदी ने यह बात कबूल ली कि उसने कुछ दिन पहले मोबाइल निगल लिया था। उसके बाद डॉक्टर्स ने कैदी का ऑपरेशन कर  कैदी के पेट से सफलतापूर्वक एक छोटा सा मोबाइल फोन बाहर निकाला।

    इस ऑपरेशन में शामिल एक डॉक्टर ने बताया कि एंडोस्कोपिक के जरिए बिना पेट काटे हमने तीन हिस्सों में बंट चुके फोन को बाहर निकाल लिया। अब कैदी की हालत ठीक है। अधिकारी कैदी से मोबाइल को लेकर पूछताछ कर रही है।