thief-stuck-in-temple-wall-with-robbed-silver-ornaments-for-just-1-bottle-liquor

यह घटना आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कांचीली मंडल के जदुपुदि गांव की है।

    Loading

    नई दिल्ली: कहते है न भगवान की लाठी में आवाज़ नहीं होती। वह हर एक शख्स को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अब ऐसा ही कुछ आंध्र प्रदेश में रहने वाले एक शख्स के साथ हुआ है। यहां एक शख्स ने शराब (Liquor) के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए मंदिर (Temple) में चोरी करने का फैसला लिया। लेकिन, उसे अपने इस कर्म की ऐसी सजा मिली, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

    मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह घटना आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कांचीली मंडल के जदुपुदि गांव की है। यहां पर एक शख्स (Liquor) ने शराब के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए मंदिर में चोरी करने का फैसला लिया। 30 साल के इस चोर की पहचान आर पापा राओ के तौर पर हुई। चोर ने 1 बोतल शराब के लिए गांव के जमी येलम्मा मंदिर की दीवार में छेद किया। इसके बाद वह छेद से मंदिर के अंदर घुस गया। उसने भगवान पर चढ़े चांदी के गहने चुराए और उसी छेद से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, भगवान ने उसे तुरंत उसके कर्मों की सजा दे दी। चोर जिस छेद से मंदिर के अंदर घुसा था, वह उसी छेद में निकलते हुए फंस गया।

    चोर ने मंदिर से बीस ग्राम चांदी के गहने चुराए थे। सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला, तब वह दीवार में फंसे चोर को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल कर बुलाया। पुलिस ने चोर को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और घटना को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली।

    इस घटना का वीडियो जर्नलिस्ट सूर्या रेड्डी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में चोर गांव वालों से बाहर निकालने का आग्रह करता नजर आया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे है।