सांप और बिच्छू से बनती है ये डिश, मजे लेकर खाते हैं लोग

    Loading

    नई दिल्ली: खाने के शौकीन लोग आपको पूरी दुनिया में मिलेंगे, और इस शौक को पूरा करने के लिए आपके सेवा में हमेशा से तैयार रहते है सभी होटल्स और रेस्टोरेंट्स। वैसे तो आपने तो आपने अब-तक बेहद अनोखे डिश का स्वाद लिया होगा या देखा होगा, लेकिन आज हम जिस डिश के बारे में आपको बताने जा रहे है, वह बेहद अजीब डिश है, शायद इसके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा इसे देख आप भी दंग रह जायेंगे। आइए जानते है इस विचित्र डिश (Weird dishes) के बारे में….  

    रोंगटे खड़े कर देने वाली डिश 

    दरअसल ये एक बेहद खौफनाक डिश है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। आपको बता दें कि ये डिश कोई आम चीजों से बनी हुई नहीं है, बल्कि ये सांप और बिच्छू (Snake and Scorpion) से बनी हुई है, जी हां आपने सही सूना इस डिश को बनाने के लिए सांप और बिच्छू का इस्तेमाल किया जाता है। इस डिश की मांग गर्मियों में बेहद बढ़ जाती है, बता दें कि ये अजीब डिश चीन की है, यहां लोग बड़े चाव से ये डिश कहते है।

    सांप और बिच्छू मिलाकर बनता है सूप

    दरअसल Radii China वेबसाइट के अनुसार, चीन के गुआंगडॉन्ग प्रांत में यह डरावनी डिश बनाई और बेची जाती है। इस डिश में दो सबसे जहरीले जीवों सांप और बिच्छू को डाला जाता है। जी हां दक्षिणी चीन में सांप और बिच्छू मिलाकर बनाया जाने वाला यह सूप मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें इसमें सुअर का मांस भी मिलाया जाता है। इसके अलावा इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें खास तरह के मसाले डाले जाते हैं।

    डिश को लेकर चीनी लोगों की मान्यता

    आपको बता दें कि चीन के लोग मानते हैं कि इस खास सूप को पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह सूप यहां के कुजीन और कल्चर का हिस्सा है, लेकिन यह यहां के हर रेस्टोरेंट में नहीं मिलता है। ये डिश कुछ स्पेशल जगहों पर मिलता है, जिसे बेहद अनुभवी कुक बनाते हैं। ये कुक जानते हैं कि बनाने से पहले बिच्छू के अंदर से कैसे जहर निकाला जाता है, इसके बाद ही यह डिश बनाई जाती है,और लोगों को खिलाई जाती है।

     

    ऐसे बनाई जाती है डिश

    बता दें कि इस डिश को बेहद सावधानी से बनाया जाता है। इस डिश को बनाने से पहले सांप और बिच्छू का जहर निकाला जाता है। इसके लिए सांप और बिच्छू को तकरीबन 3 घंटे स्ट्यू किया जाता है। इसके बाद सुअर का मांस और सांप को अदरक, लहसुन और स्पेशल मसालों के साथ बर्तन में डाला जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें कुछ सब्जियां भी डाली जाती हैं। इसके बाद इसमें बिच्छू का जूस मिलाया जाता है। चीन के लोगों को इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है। हैरानी की बात तो ये है की कुछ लोग इस बिच्छू को खाते भी हैं। अब गर्मिया आ गई है, ऐसे में चीन में ये डिश बहुत ज्यादा डिमांड में रहेगी।