Photo- Reddit
Photo- Reddit

    Loading

    मुंबई : दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं। जिन्हें घर में पालतू जानवर पालने का शौक होता है। वो घर में पालतू जानवर (Pet Animals) को पालकर उसे खाना खिलाने से लेकर नहलाने इसके साथ ही खेलना बहूत पसंद करते है। आपने हाथी, घोड़ा, बंदर को नहलाने का वीडियो देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को बहुत सारे सांप को एकसाथ नहलाते हुए देखा है। आप तो यह सवाल सुनकर ही हैरान हो गए होंगे। 

    दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसमें एक लड़की कई सारे सांप (Snake) के पास बैठकर काले सांपों पर पानी डाल डालकर उसे नहला रही है। साथ ही उनपर पाइप से पानी की बौछार (Water Shower) भी कर रही है। हैरानी कि बात तो यह है लड़की को उन सांपो (Snake) से जरा भी डर नहीं लग रहा है। 

    साथ ही सांप भी बड़े मजे के साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सांपो ने लड़की को किसी भी प्रकार का नुकसान तक नहीं पहुंचाया। गौरतलब है की यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म Reddit पर शेयर किया है। लोग यह वीडियो देख बेहद आश्चर्यचकित रह गए है। लोगों कि माने तो उन्हें यह देखकर अपनी आंखो पर यकीन ही नहीं हो रहा है।