Photo Credit- Heerazeeshan1 Instagram
Photo Credit- Heerazeeshan1 Instagram

    Loading

    पाकिस्तान : शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद ख़ास होता है। बचपन से ही शादी को लेकर उनके मन में कई अरमान भी होतें हैं। जैसे अपनी शादी में सजना संवरना और सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना हर लड़की को बहुत पसंद होता है। कई बार पति के निधन या तलाक के या किसी कारण वश उन्हें दूसरी शादी करनी पड़ती है ये वो मौका होता है जब उन्हें दूसरी बार दुल्हन बनना पड़ता है।   

    लेकिन क्या आपने कभी किसी लड़की को 16 साल से दुल्हन बनते हुए देखा है। दरअसल, हम बात कर रहे है पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हीरा ज़ीशान की जो केवल 16 साल की उम्र से ही दुल्हन बनती आ रहीं है। हीरा अब तक 1, 2 या 3 नहीं बल्कि इतनी बार दुल्हन बन चुकी हैं। जिसके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते हैं। ज़ीशान हर शुक्रवार को दुल्हन बनती है और हर बार दुल्हन बनने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। खूब सजती-संवरती है। हीरा ज़ीशान के मुताबिक अब से करीब 16-17 साल पहले उनकी मां बहोत बीमार थी और जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jumma Bridel /Heera Zeeshan (@heerazeeshan1)

     मरने से पहले उनकी मां की आखिरी इच्छा थी कि उनकी बेटी हीरा की शादी हो जाए। जिस वजह से हीरा ज़ीशान की शादी उनकी मां को खून देने वाले शख्स से वहीं अस्पताल में ही हो गई और उनकी विदाई रिक्शे में हो गई। लेकिन हर लड़की की तरह अपनी शादी में सज-संवरकर कर एक खूबसूरत दुल्हन की तरह तैयार होने का उनका जो सपना था वो अधूरा रह गया।  इस दौरान उनकी उनकी मां का भी देहांत हो गया। जिसके गम से बाहर आने के लिए हीरा ज़ीशान ने खुद को दुल्हन की तरह सजाना शुरू कर दिया। हीरा पिछले 16 साल से हर शुक्रवार खुद को दुल्हन की तरह तैयार करती है और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।