(Image-Twitter-@TansuYegen)
(Image-Twitter-@TansuYegen)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया हर क्षेत्र में आगे निकल रही है, लेकिन आज भी महिलाओं को लेकर कुछ बातें वैसी की वैसी ही है। जी हां आज भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठते है। देश हो या विदेश दुनिया की हर जगह पर महिलों को बहुत कुछ सहना पड़ता है, ऐसे में अब महिला खुद अबला न बनते हुए इन सब चीजों से खुद लड़ रही है, जो काबिले तारीफ है। जी हां इसका एक वीडियो इन दिनों सामने आया है, जो वाकई में बेहद सराहनीय है। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में…

    आपको बता दें कि ट्विटर अकाउंट @TansuYegen पर महिला का यह वीडियो शेयर किया गया हैं, जिसे देख लोगों की आंखें फटी रह गई। इस वीडियो के बारे में ज्यादा बताने से पहले ये साफ कर देना जरूरी है कि जिस वीडियो की चर्चा हो रही है वो एक वायरल वीडियो है। इस वजह से हम इसके सच होने की पुष्टि नहीं करते। मुमकिन है कि ये सिर्फ महिला सशक्तिकरण के लिए बनाया गया एक प्लांट वीडियो हो। अब यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। 

    महिला ने छेड़छाड़ के साथ किया कुछ ऐसा.. 

    जैसा कि हम देख सकते है वीडियो किसी रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्डेड लग रहा है। वीडियो में एक वेट्रेस दो ग्राहकों को खाना सर्व कर रही है।  अचानक उनमें से एक ग्राहक खड़ा होता है और महिला की पीठ छूने लगता है। इतना ही नहीं बल्कि दूसरा ग्राहक भी उसका साथ देते नजर आ रहा है, इस परिस्थिति में महिला ने तुरंत ही रौद्र रूप अपना लिया और दोनों पुरुषों पर चंडी बनकर हमला बोल दिया, जिसे देख हर कोई दंग है। इस महिला ने  महिला ने मार्शल आर्ट्स का अद्भुत प्रदर्शन किया और दोनों की जमकर पिटाई की। एक शख्स ने कुर्सी उठाकर मारने की भी कोशिश की मगर महिला ने उसे ऐसी लात मारी की वो दूर जाकर गिरा।

     

    वीडियो हो रहा वायरल

    अब ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसे 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 71 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। कई लोगों ने कमेंट कर प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों ने महिला की तारीफ की और हर औरत को इसी तरह निडर बनने की सलाह दी। जबकि बहुत से लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि वीडियो फेक है। कुछ लोगों ने एक अन्य वीडियो शेयर किया जिसमें एक महिला के साथ दूसरे शख्स ने मारपीट शुरू कर दी तभी बीच-बचाव करने के लिए लोग वहां आ गए।